फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath distributes the joining letter to homeopathic pharmacist.

UP: सीएम योगी ने होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- आयुष क्षेत्र में अपार संभावनाएं

Tue, 10 Oct 2023 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का प्रोत्साहन करने की जरूरत है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath distributes the joining letter to homeopathic pharmacist.
नियुक्ति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हेल्थ टूरिज्म के लिए आयुष के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए हर स्तर पर तैयार होना होगा। हमें आयुष के क्षेत्र में नए-नए शोध करने होंगे। वह मंगलवार को लोक भवन में 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के लिए 393 आयुष फार्मासिस्ट मिल रहे हैं। ये होम्योपैथ की विधा को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र में कैरियर बनाने में लोग संकोच करते हैं। ऐसे में युवाओं को प्रेरित करने की जरूरत है। आयुष से जुड़े हर चिकित्सक अपना संकोच दूर करें। इस दिशा में शोध करें। इस विधा को बढावा दें। इस विधा से जुड़े डॉक्टर ही नहीं पैरा मेडिकल स्टॉफ की भी अहम भूमिका होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की हारी 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्म स्टार, दिग्गज भी दिख सकते हैं मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप


उन्होंने कहा कि पहले आयोग की नियुक्ति में कई साल लग जाते थे। अब बदलाव हुआ है। पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। ये व्यवस्था का हिस्सा बनकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश को ताकत दें जिससे प्रदेश की समृद्धि बढ़े। हर व्यक्ति को अपना आत्मावलोकन करना होगा। यदि कोई गलत करेगा, उसकी जवाब देही होगी।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार नए-नए रोजगार के सृजन का विकल्प बन रहा है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत की परंपरा से जुड़ा रहा है। होम्योपैथ का प्रयोग ग्रामीण इलाके में सर्वाधिक होता है। इसलिए इस विधा को बढ़ाने की जरूरत है। अब हर व्यक्ति आयुष को अपनाने लगा है। कोविड के दौरान यह हम लोगों के लिए सहारा बना। वर्ष 2014 के बाद इस दिशा में तेजी से काम हुआ है। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयुष की अलग-अलग विधाओं के लिए डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स शुरू करने के लिए आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। परापंरागत दवाओं को बढावा दिया जा रहा है। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ कॉलेजों का निरंतर विकास हो रहा है। 

निरंतर हो रहा आयुष का विकास 
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि महायोगी गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय बन रहा है। उससे सभी आयुष कॉलेजों को जोड़ा गया है। 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनसे विभाग के अस्पतालों को काफी फायदा मिलेगा। विभाग के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed