फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath announced textile park to be built soon in bareilly

बरेली में जल्द बनेगा टेक्सटाइल पार्क, मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

Sun, 20 Sep 2020 10:29 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 20 Sep 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath announced textile park to be built soon in bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि बरेली में जल्द ही टेक्सटाइल पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसे लेकर जो भी समस्याएं थीं, उनका समाधान हो चुका है। काम अतिशीघ्र शुरू हो जाएगा। कृषि के बाद टेक्सटाइल सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। बरेली और आस-पास क्षेत्रों में इसकी परंपरा भी है। इसके बनने से यहां बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ स्थित आवास पर बरेली मंडल (बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर) की समीक्षा कर रहे थे। कोविड से लड़ाई में बरेली मंडल में हुए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने 'टेस्टिंग' और 'ट्रेसिंग' के महत्व को समझने की जरूरत बताई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीलीभीत स्थित 'चूका' प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत स्थान है पर्यटन और वन विभाग मिलकर 'चूका' को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। पर्यटन क्षेत्र रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है। इस दिशा में नवीन संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों में न हो देर, दें प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना महत्वपूर्ण है। यह परियोजना बड़े बदलाव और व्यापक विकास की वाहक है। इसे शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। वहीं, अमृत योजना के कार्यों की प्रगति से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में शिथिलता कतई स्वीकार्य नहीं है। सभी संबंधित परियोजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने नदी और तालाब पुनर्जीवन के लिए मनरेगा को माध्यम बनाने की जरूरत बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना बकाए का भुगतान समय से सुनिश्चित कराएं

बरेली मंडल के गन्ना किसानों को हुए भुगतान की स्थिति से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग और जिला प्रशासन समन्वय बनाते हुए शेष बकाया राशि के भुगतान के लिए हर संभव कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी जिलों की चीनी मिलों के बकाए की समीक्षा शासन और जिला स्तर पर भी हो। किसानों को हर हाल में भुगतान सुनिश्चित कराएं। समय से भुगतान होगा तो किसान भी प्रोत्साहित होगा।

गुणवत्ता, समयबद्धता सर्वोपरि
बरेली मंडल में ग्राम पंचायतों में जो ग्राम सचिवालय बनने की धीमी प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश देते हुए उन्होंने शीघ्रता के साथ भूमि चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों के सामुदायिक शौचालयों के लिए ऐसी जगहों का चयन करें जहां उनका अधिकतम उपयोग हो। सभी की जियो टैगिंग सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम समापन की ओर है। इसके दृष्टिगत मार्ग निर्माण से जुड़े विभाग तेजी से कार्य करते हुए सड़कों को गड्ढामुक्त करें।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन, जिला और कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें। नोडल अधिकारी मौके पर जाकर कार्य की प्रगति को देखें।

उन्होंने कहा कि विकास का पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है। इसके पाई-पाई का सदुपयोग सुनिश्चत कराएं। पैसा जिस मद का है, अनिवार्य रूप से उसी में खर्च करें। अगर कहीं भ्रष्टाचार की शिकायत आती है तो उसकी जांच कराएं। दोषी के वेतन से उसकी वसूली करें। जरूरी हो तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही हो। शासन से भेजा गया धन जब 60 से 75 फीसद खत्म हो जाए तभी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेज दें। समय से पैसा जाता रहेगा तो काम भी समय से पूरा होगा। 

शाहजहांपुर से विधायक रोशन लाल वर्मा ने शायरी सुना के की योगी की तारीफ

कस्बा दिया था आपको शहर बना दिया
कितनों को रोजगार दिया, घर बना दिया
किस तरह स्वागत करूं महाराज आपका
तस्वीर बना दी, मुकद्दर बना दिया

करें ऐसा प्रयास, हर हाथ को मिले काम
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंदों को रोजी-रोजगार मिले, इसके लिए नियमित जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी के साथ बैठक करे। प्राकृतिक जलस्रोतों तालाब, कुंओं और पोखरों में पानी का संरक्षण करें। गो-आश्रय स्थल निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युतीकरण जैसे विषयों पर फोकस रखें। 'आत्मनिर्भर भारत' योजना में कृषि क्षेत्र की बुनियादी संरचना को बेहतर करने की असीम संभावनाएं हैं। पीएम स्वधन और मुद्रा जैसी प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करें। हर ब्लाक में एफपीओ का गठन करें। नवीन गोदामों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed