फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm will be present in ministers meet wth bjp organization

मंत्रियों के साथ भाजपा संगठन की बैठक आज, सीएम योगी भी होंगे शामिल

Sat, 09 Mar 2019 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
cm will be present in ministers meet wth bjp organization
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। संगठन के स्तर पर कार्यकर्ताओं व प्रमुख नेताओं को चुनावी दायित्व सौंपने के साथ ही शनिवार को मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए साल भर से व्यूह रचना में जुटी हुई है। हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम सौपे गए हैं। जनता से जुड़ने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। प्रदेश के मंत्रियों को भी चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। 
विज्ञापन


अभी तक प्रत्येक मंत्री एक या दो जिलों का प्रभारी मंत्री है। चुनाव के लिए उन्हें अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय व भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल मंत्रियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। आचार संहिता लगने के बाद उन्हें संयमित व्यवहार और सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल न करने की भी सलाह देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed