{"_id":"67aff2872220770aa50e2739","slug":"cm-warned-if-there-is-a-jam-anywhere-due-to-maha-kumbh-officers-will-be-responsible-remain-present-on-the-f-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दी चेतावनी: महाकुंभ के चलते कहीं भी जाम लगा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार, फील्ड पर रहें हर समय मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दी चेतावनी: महाकुंभ के चलते कहीं भी जाम लगा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार, फील्ड पर रहें हर समय मौजूद
Sat, 15 Feb 2025 07:18 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:18 AM IST
सार
Crowd in Mahakumbh: महाकुंभ की वजह से प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में लगने वाले सड़क जाम पर सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सीएम ने दिए निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद वाराणसी और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैफिक जाम में फंसने का संज्ञान लेते हुए कहा कि कहीं भी जाम की स्थिति होने पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दरअसल, महाकुंभ के पलट प्रवाह से अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बृहस्पतिवार को भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सबसे बुरा हाल अयोध्या का रहा। बृहस्पतिवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। हालात नियंत्रण करने के लिए जिले की सीमा से ही वाहनों को डायवर्ट किया जाने लगा। गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
इसका संज्ञान लेकर सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे। इसकी हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा, वहां के अधिकारियों के जवाबदेही तय होगी। बता दें कि इससे पहले सीएम के सख्त रुख के बाद अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था, जिससे हर जगह जाम खत्म कराने में सफलता मिली थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर जाम के हालात बनने से लोगों को खासी मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन