{"_id":"e5db0e494094bf88c94da5237e0db5d9","slug":"cm-visit-to-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर खूब दहाड़े मोदी के शेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पर खूब दहाड़े मोदी के शेर
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा लॉयन सफारी के लिए गुजरात से लाए गए बब्बर शेर नए साल के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खूब दहाड़े।
विज्ञापन
वे बुधवार को दोपहर बाद उनका हालचाल लेने अचानक जू पहुंच गए। नए साल के पहले दिन खचाखच भरे प्राणि उद्यान परिसर में सीएम ने करीब 25 मिनट बिताये।
इस दौरान उन्होंने लॉयन हाउस में शेरों के दीदार किए और गुजरात से लाए गए बब्बर शेरों का हालचाल लिया।
जैसे ही मुख्यमंत्री बब्बर शेरों के बाड़े नजदीक पहुंचे वैसे ही चारों नए मेहमानों ने पूरी दहाड़ से उनका वेलकम किया।
वहीं, जू घूमने आए करीब 21 हजार दर्शकों में सीएम को करीब से देखने की होड़ लग गई, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दौरे के फौरन बाद सीएम ने विभाग और जू के आला अधिकारियों को अपने आवास पर तलब किया।
शेरों को देखने पैदल ही चलूं क्या...
नए साल पर दर्शकों से खचाखच भरे जू के मुख्य द्वार पर सीएम के काफिले की एंट्री करते ही सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बना लिया।
घेरे के अंदर सिर्फ राज्यमंत्री समेत कुछ अधिकारी ही जा सके। कार की खिड़की से ही सीएम ने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ और जंतु उद्यान राज्यमंत्री से शेरों के बाड़े के बारे में जानकारी ली।
इस पर उन्होंने अधिकारियों से वहां तक पैदल ही जाने को कहा तो सुरक्षाकर्मियों ने उनसे डिस्कस किया।
इसके बाद उनका काफिला जिराफ बाड़े से लेकर लॉयन हाउस तक रेंगता हुआ आगे बढ़ा। उनके साथ कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, डीएम लखनऊ समेत तमाम पुलिस अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
मनन और वीगो की दहाड़ से थर्राया जू
लॉयन हाउस के हेड कीपर मुबारक के साथ चल रहे सीएम अखिलेश यादव का काफिला लॉयन हाउस के भीतर क्या घुसा, वहां मौजूद शक्करबाग के सुल्तान माने जाने वाले मनन और वीगो ने अपनी ‘फुल थ्रोटल दहाड़’ से पूरा कैंपस थर्रा दिया।
विज्ञापन
हाउस के भीतर कारीडोर में अधिकारियों के साथ नजारा ले रहे सीएम भी एक बारगी उनकी दहाड़ को सुन ठिठक गए। चारों शेरों में कुंवरी को छोड़ सभी ने जोरदार 7 दहाड़ मारी।
सीएम ने चारों के रूम का जायजा लिया और साथ चल रहे जू डायरेक्टर से उनकी खुराक और डेली रूटीन की जानकारी ली।
ये टाई वाले नहीं बताएंगे आप बताइये....
नजदीक ही अपने बाड़े के बाहर खाना खा रहे हाइब्रिड बब्बर शेर प्रिंस को देखते ही सीएम खुद-ब-खुद उसकी ओर मुड़े और उसके बारे में हालचाल लिया।
कीपर मुबारक ने प्रिंस की गर्दन पर हाथ फेरा तो प्रिंस ने भी दहाड़ मारी। तब सीएम ने कीपर मुबारक से अकेले में बुलाते हुए कहा कि आप ही बताइये, ये टाई वाले तो कुछ बताने से रहे।
उन्होंने काफी देर तक मुबारक से शेरों के रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। लॉयन हाउस के बगल में ही ऐतिहासिक बलरामपुर लॉयन हाउस में चट्टान पर टहल रहे मोजकब को भी सीएम ने देखा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ये दोनों शेर भी सफारी प्रोजेक्ट के लिए इटावा जाने हैं।
दर्शकों को किया हैप्पी न्यू ईयर विश
लॉयन हाउस में टहलते सीएम को विश करने के लिए झूला पार्क, टाइगर हाउस और बारादरी पार्क से सैकड़ों की संख्या में दर्शकों का जमावड़ा लॉयन हाउस के इर्द-गिर्द जमा हो गया।
दर्शकों ने लौटते हुए सीएम को न्यू ईयर विश की तो बदले में सीएम ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
कई दर्शकों ने उनेक फोटो भी लिए। करीब 25 मिनट से भी अधिक समय बिताकर वो वापस रवाना हुए। अपने आवास पर पहुंचते ही उन्होंने जू निदेशक और पीसीसीएफ को तलब किया।