फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM: third front to form Union Govt

अखिलेश बोले, केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार

Sat, 08 Feb 2014 09:44 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Feb 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
CM: third front to form Union Govt

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में इस बार तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों ने जनता को निराश किया है। दोनों की ही नीतियां एक जैसी हैं। दोनों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

केवल समाजवादी पार्टी ही ऐसी है जिसने अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, पिछड़े व युवाओं की बेहतरी के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां छतर मंजिल को सांस्कृतिक व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं ऐसे में सभी दल अपने-अपने तरीके से जनता से समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि इस बार केंद्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि गुजरात से यूपी की तुलना नहीं हो सकती है। हमने 15 लाख बच्चों को एक साल में लैपटॉप वितरित किया है। हमने जितना बजट खर्च किया है गुजरात को इसमें पांच साल लग जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। अधिकारियों-कर्मचारियों के जितने प्रमोशन हुए हैं उतने कभी नहीं हुए।

हम भी चुनाव में जनता से सहयोग मांगने जा रहे हैं। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम लोगों को दिल्ली तो पहुंचाओ उसके बाद देखो सपा क्या-क्या करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed