{"_id":"5e507ca86de65b853cdeb461cf9a217e","slug":"cm-takes-action-in-poisonous-liquor-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शनः अवैध शराब की बिक्री पर नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शनः अवैध शराब की बिक्री पर नपेंगे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ में जहरीली शराब से हुई मौतों को दुखद बताते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार ने इस मामले में कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में जिनकी लापरवाही सामने आई है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों को अवैध शराब के कारोबार पर कड़ाई से अंकुश लगाने को कहा गया है। अगर कहीं से इसकी शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।