फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM interacted with the princes: Said- self-supporting gram panchayats will become the basis of self-reliant Uttar Pradesh, the princes said, Yogi will come again

सीएम ने किया संवाद : बोले- स्वावलंबी ग्राम पंचायतें बनेगी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का आधार, प्रधानों ने कहा, योगी ही आएंगे फिर इस बार

Mon, 17 Jan 2022 12:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jan 2022 12:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को प्रदेश के ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद में ग्राम पंचायतों को देश-प्रदेश के समृद्धि की धुरी बताते हुए हुए पंचायतों को और अधिकार सम्पन्न करने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन
CM interacted with the princes: Said- self-supporting gram panchayats will become the basis of self-reliant Uttar Pradesh, the princes said, Yogi will come again
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की स्वावलंबी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का आधार बनेंगी। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी, सशक्त और आधुनिक ग्राम पंचायतें यूपी की पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रदेश के ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद में ग्राम पंचायतों को देश-प्रदेश के समृद्धि की धुरी बताते हुए हुए पंचायतों को और अधिकार सम्पन्न करने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ग्राम पंचायतों को न केवल वित्तीय रूप से सशक्त बनाया बल्कि गांवों में अवस्थापना विकास और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक अधिकार देकर मजबूत भी बनाया। उन्होंने कहा कि गांव की जरूरत और पंचायत प्रतिनिधियों की भावनाओं के अनुरूप विधानसभा चुनाव के बाद भी पंचायतों के सशक्तिकरण का यह काम जारी रहेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में ं निगरानी समिति के मुखिया के रूप में प्रधानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। योगी ने कहा कि स्वावलंबी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के सपने का आधार हैं। यही कारण है कि  प्रदेश के सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में सचिवालय बन रहे हैं। वहां कंप्यूटर-इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिल रही है और ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक तैनात हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। हाथरस से प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर 2021 को  सीएम ने जो किया वह अभूतपूर्व था। आपने हमें मजबूत किया। हमारी ताकत बढ़ी अब 10 मार्च के बाद फिर से साथ काम करेंगे। बिजनौर से प्रधान राहुल, लखनऊ से वीरेंद्र शुक्ला, चन्दौली से नीलम ओहारी और मेरठ से ग्राम प्रधान परमेंदर ने भी विचार रखे।


घर-घर दस्तक दें निगरानी समिति
मुख्यमंत्री योगी ने ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां घर घर दस्तक देकर लोगों की स्क्रनिंग कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed