फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm in kgmu

‘मुख्यमंत्री जी मेरे भाई को नहीं मिल रहा इलाज, उसे बचा लीजिए...’

Sat, 22 Dec 2018 12:11 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 22 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
cm in kgmu
सीएम से शिकायत करती महिला

ट्रॉमा सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सब अच्छा दिखाने की केजीएमयू प्रशासन की कोशिश पर शुक्रवार को पानी फिर गया। वहां भर्ती एक मरीज की बहन गुहार लगाते हुए वहां पहुंची। रोते-बिलखते वह कहने लगी कि ‘मुख्यमंत्रीजी मेरे भाई को इलाज नहीं मिल रहा, उसे बचा लीजिए...’। सीएम सुल्तानपुर अपहरणकांड में घायल बच्चे को देखने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। जब वे मरीज को देखकर लौट रहे थे, तभी युवती ने उनसे मदद की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सीएम ने उसे बुलाया और उसके भाई के इलाज का निर्देश दिया। 
अयोध्या निवासी सोनी तिवारी ने सीएम को बताया कि दो दिन से उसका भाई राजनारायण तिवारी यहां भर्ती है, लेकिन अभी तक उसका इलाज शुरू नहीं किया गया। उसकी अंगुलियां काली पड़ती जा रही हैं। स्टाफ पर्ची पकड़ाकर बाहर से दवा लेकर आने को कह रहा है, जबकि उसके पास पैसे नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट की ओर इशारा किया और कहा मरीज के इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने उसे सामने से हटाने की कोशिश की

आईसीयू वार्ड से निकलने के बाद सीएम मुख्य गेट के सामने मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इसी बीच सोनी उनसे मिलने की गुहार लगाने लगी, लेकिन पुलिस-प्रशासन के लोग उसे दूर ले जाने को घसीटने लगे। इससे वह चिल्लाने लगी तो अन्य तीमारदार भी साथ आ गए। करीब पांच मिनट तक सीएम हंगामे को नजरअंदाज करते रहे। फिर भी स्थिति सामान्य न हुई तो निजी स्टाफ से महिला को बुलाने का इशारा किया। सीएम के पास पहुंचकर सोनी ने उनके पैर छुए और कहा, आप मुख्यमंत्री हैं, मेरे भाई को बचा लीजिए। डॉक्टर उसके पैर काट देंगे। दो दिन बीत गए, इलाज शुरू नहीं किया गया है। इस पर सीएम ने कुलपति की ओर इशारा किया और आगे बढ़ गए।

सीएम के जाते ही युवती को धमकाने का आरोप

सीएम के जाते ही ट्रॉमा सेंटर के सुरक्षाकर्मियों ने सोनी को धमकाना शुरू कर दिया। कहा, मुख्यमंत्री तो जा चुके हैं और इलाज को यहीं के चिकित्सकों को करना है। इस पर मीडियाकर्मियों ने विरोध किया तो कुछ डॉक्टर गुस्सा गए। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन

मरीज के अंग बचाने के प्रयास 

राजनारायण के तीमारदार ने सीएम से मुलाकात कर इलाज में सहयोग का अनुरोध किया, जबकि उसका उपचार चल रहा है। मरीज बर्जर नाम की बीमारी से ग्रस्त है। इसमें शरीर के अंग काले पड़कर सड़ने लग जाते हैं। कई बार प्रभावित अंग की सर्जरी करनी पड़ती है। यह बात तीमारदार को बताई तो वह घबरा गई। उसे लगा पैर काट दिया जाएगा। चिकित्सक मरीज के पैर व अंगुलियां बचाने के प्रयास में लगे हैं। बहुत आवश्यक हुआ तो अंगुलियां काटनी पड़ेंगी। 
- प्रो. संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी, केजीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed