{"_id":"3d6099cd4cbc2a66b9cfb1dd03d3d645","slug":"cm-distribute-secretariat-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया अपने काम का बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया अपने काम का बंटवारा
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के बीच काम का नए सिरे से बंटवारा किया गया है।
विज्ञापन
हाल ही पंचम तल पर तैनात किए गए विशेष सचिव अमित गुप्ता और रिग्जियान सैंफिल को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव शंभूसिंह यादव, पनधारी यादव व विशेष कार्याधिकारी जगदेव सिंह को आवंटित विभागों से संबंधित फाइलें प्रमुख सचिव अनीता सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास जाएंगी।
अमित गुप्ता व रिग्जियान सैंफिल अपने विभागों की फाइलें परामर्शी आमोद कुमार के माध्यम से भेजेंगे।
अधिकारी और उन्हें मिले विभाग
अनीता सिंह, प्रमुख सचिव: उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा/आयुष, नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, गृह, गोपन व कारागार प्रशासन सुधार।
शंभूसिंह यादव, सचिव: परिवहन, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, वन, पर्यावरण, न्याय एवं विधायी, संसदीय कार्य, नियोजन एवं राज्य योजना आयोग, लोक निर्माण, सहकारिता, पंचायती राज, आबकारी, सिंचाई (यांत्रिक), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण।
विज्ञापन
पनधारी यादव, सचिव: होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद, प्रोटोकॉल, संस्कृति, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, सचिवालय प्रशासन, राज्य संपत्ति, कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य एवं रसद, आवास एवं शहरी नियोजन, खेलकूद, प्रशासनिक सुधार, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ एवं सूचना।
विज्ञापन
अमित गुप्ता, विशेष सचिव: ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, केंद्र सरकार से संबंधित समन्वय कार्य, लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रांतीय रक्षक दल, लोक शिकायत, राजस्व, सचिवालय के विभिन्न कोष्ठकों का समन्वय कार्य, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स।
रिग्जियान सैंफिल, विशेष सचिव: राष्ट्रीय एकीकरण, आरईएस, कार्यक्रम कार्यान्वयन, धर्मार्थ कार्य, बैंकिंग, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, महिला कल्याण एवं बाल विकास, रेशम विकास, उप्र पुनर्गठन समन्वय, भाषा, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध विकास, पशुधन, मत्स्य उत्पादन, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वाह्य सहायतित परियोजना, विकलांग कल्याण, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, युवा कल्याण, समग्र ग्राम्य विकास, समन्वय, विवेकाधीन एवं पीड़ित कोष।
जगदेव सिंह, विशेष कार्याधिकारी: निर्वाचन, श्रम, सामान्य प्रशासन, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, घोषणा प्रकोष्ठ, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, नगर विकास एवं नगरीय रोजगार तथा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, वित्त, संस्थागत वित्त, कर एवं निबंधन, भूतत्व एवं खनिकर्म।