फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Bhupesh Baghel plane emergency landing on Lucknow airport.

Lucknow: देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सीएम भूपेश बघेल, होटल में आराम करने के बाद चार्टर प्लेन से रवाना हुए

Tue, 17 Oct 2023 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे और फिर रात्रि विश्राम के लिए एक निजी होटल में चले गए। सुबह वो दूसरे चार्टर प्लेन से रवाना हो गए।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel plane emergency landing on Lucknow airport.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। कई जिलों में ओलावृष्टि हुई। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तो कई जगह भारी बारिश होती रही।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार देर रात दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। उनका विमान जब उत्तर प्रदेश पहुंचा तो विमान चालक ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: जारी हुईं राम मंदिर की नई तस्वीरें, भव्य दिख रहा रामलला का दरबार, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ममता का कत्ल: जिस दादी ने लुटाया प्यार... उन्हीं पर क्रूरता की सारी हदें पार; जरा भी न कांपे मानस के हाथ


अनुमति मिलने पर विमान सकुशल लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल मौसम ठीक होने का इंतजार करते रहे। काफी देर इंतजार करने के बाद वो लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित एक निजी होटल में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।

सुबह होने तक मौसम काफी साफ हो चुका था। करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे चार्टर प्लेन से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार देर रात लगभग 2:00 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सीएम रात्रि विश्राम के लिए निजी होटल में चले गए। सुबह करीब 10:30 बजे चार्टर प्लेन से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed