फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Bhupesh Baghel not allowed to go outside Lucknow airport.

लखनऊ : एयरपोर्ट से बाहर न निकलने देने पर धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Wed, 06 Oct 2021 02:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Oct 2021 02:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार छह महीने और दमन कर ले। आने वाले चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी। हालांकि शाम बजे एयरपोर्ट से ही वह छत्तीसगढ़ लौट गए। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel not allowed to go outside Lucknow airport.
लखनऊ एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जाने के लिए मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस-प्रशासन ने अमौसी एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस ने धारा-144 लागू होने का नोटिस दिया तो बघेल एयरपोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। कहा कि प्रदेश सरकार छह महीने और दमन कर ले। आने वाले चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी। हालांकि शाम बजे एयरपोर्ट से ही वह छत्तीसगढ़ लौट गए। 

विज्ञापन


बघेल को ढाई बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता करनी थी। इसके  बाद सीतापुर में गिरफ्तार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलना था। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने वहीं रोक लिया। नोटिस पढ़कर सुनाने के दौरान ही वह बिफर कर धरने पर बैठ गए और फोन से ही प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यूपी में तानाशाही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई हर हाल में लड़ेगी। वह एआईसीसी की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक हैं। इस नाते भी यहां आए हैं। बघेल ने कहा, अफसरों को बताया कि लखीमपुर नहीं, सीतापुर जाऊंगा, फिर भी वे तैयार नहीं हुए। पीड़ितों के लिए इंसाफ मांगने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि घटना के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


बिना शर्त रिहा की जाएं प्रियंका गांधी : प्रमोद तिवारी
कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता कर प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को अवैध बताकर बिना शर्त रिहाई की मांग की। लखीमपुर में मारे गये पत्रकार रमन कश्यप समेत अन्य सभी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री से भला कानून-व्यवस्था को क्या खतरा हो सकता है। योगी सरकार को सामान्य मर्यादा का भी भान नहीं रहा। प्रियंका गांधी 10 अक्तूबर को वाराणसी की रैली से योगी सरकार के खिलाफ  सिंहनाद करने जा रही हैं। इसलिए सरकार डर गई है। प्रियंका गांधी पर लगाई गईं धाराओं के आधार पर सरकार यह बताए कि वह कौन सा अपराध करने जा रही थीं। वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत किसानों को गाड़ी से कुचला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने जनता के हर हिस्से पर किया जुल्म : पुनिया
पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार के जुल्मों के खिलाफ कांग्रेस समझौताहीन संघर्ष करेगी। योगी सरकार ने जनता के हर हिस्से पर जुल्म किया और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही कांग्रेस पार्टी के हाथों उनकी पराजय तय है। सीतापुर में जिस तरह से पुलिस ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को खींचा, उससे सारी मर्यादाएं तार-तार हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed