फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm asked detail of officers tour to delhi noida

योगी ने अधिकारियों से पूछा-एक अप्रैल से अब तक कितनी बार गए दिल्ली-नोएडा

Sat, 17 Nov 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
cm asked detail of officers tour to delhi noida
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर मीटिंग के बहाने दिल्ली और नोएडा के चक्कर काटने वाले अफसरों पर है। योगी ने एक अप्रैल से अब तक मुख्यालय के बाहर रहने वाले अफसरों के भ्रमण के संबंध में मुख्य सचिव से एक सप्ताह में सूचना तलब की है।

विज्ञापन


दरअसल, शासन के कई अधिकारी नई दिल्ली या उसके आसपास के जिलों में विशेष बैठकों का हवाला देकर कई दिन तक गायब रहते हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव ने निर्देश भी दिए थे कि अपरिहार्य होने पर ही वरिष्ठ अधिकारी बाहर की बैठकों में जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रकरण के जानकार दूसरे अफसरों को भेजने के लिए कहा था। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने शासन में तैनात समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों से पूछा कि एक अप्रैल से अब तक किन-किन तारीखों को नई दिल्ली अथवा उसके आसपास के जिलों में भ्रमण पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला देते हुए मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने कृषि उत्पादन आयुक्त, समाज कल्याण आयुक्त तथा समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को पत्र के साथ प्रोफार्मा भी भेजा है। इसमें भ्रमण की तारीख, भ्रमण का स्थान और भ्रमण का प्रयोजन दर्ज कर 20 नवंबर की शाम तक उपलब्ध कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed