फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM approves construction of Ballia Link Expressway, Yogi gives instructions after watching presentation

बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को सीएम की हरी झंडी, योगी ने प्रजेंटेशन देखने के बाद दिए निर्देश

Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
CM approves construction of Ballia Link Expressway, Yogi gives instructions after watching presentation
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना से गाजीपुर और बलिया सहित पूर्वांचल के क्षेत्र सीधे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बलिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन


बलिया क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए लखनऊ, आगरा व दिल्ली तक तेज व सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। इससे बलिया क्षेत्र के औद्योगीकरण की राह खुलेगी। एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े क्षेत्रों का सामाजिक व आर्थिक विकास होगा। साथ ही, कृषि, वाणिज्य, पर्यटन, हस्तशिल्प व स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रस्तुतीकरण देखने के बाद बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर सहमति प्रदान कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 4-लेन का होगा। इसका छह लेन में विस्तार किया जा सकेगा। इस मौके पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed