फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm announces for tet applicants

अखिलेश ने दी TET अभ्यर्थियों को खुशखबरी

Wed, 27 Nov 2013 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/इलाहाबाद
टीम डिजिटल/इलाहाबाद Updated Wed, 27 Nov 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
cm announces for tet applicants

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं के लिए नौकरी की आस जगा दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि टीईटी अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के रास्ते जल्द खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों को भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

बाजार में चीनी की कीमत नियंत्रित रहे, यह सरकार की प्राथमिकता है।

न्यायमूर्ति विनीत सरन के अशोक नगर स्थित आवास पर वैवाहिक समारोह में मुख्यमंत्री के शामिल होने के बाद लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद प्रो.रामगोपाल भी पहुंचे।

पढ़ें-टीईटी पास के लिए खुली एक और राह
विज्ञापन


समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददताओं से बातचीत की। टीईटी पर हाईकोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। कहा कि युवाओं को नौकरी मिले, सरकार इसके पक्ष में है। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार में चीनी का भाव कम हो, चीनी मिलें बंद न हों, उद्योग चलता रहे और किसानों को लाभ हो, इसके लिए हर स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं।


इन तीनों पक्षों पर सरकार विचार कर रही है। सरकार सुझाव भी ले रही है। गन्ने की कीमत के संबंध में कहा कि जिस वक्त कीमत तय हुई।

बाजार में चीनी का भाव अधिक था लेकिन उसके बाद लगातार भाव में गिरावट आने से नुकसान हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी का भाव बाजार में नियंत्रित रहे, चीनी मिलें बंद न हों और किसानों को लाभ मिले, सरकार इस पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। निजी चीनी मिल मालिकों से भी जल्द मिलें चालू करने को कहा गया है।

समारोह स्थल पर ही टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की ओर से विवेकानंद, राजेश पांडेय, सुल्तान अहमद, मोहम्मद मुबीन, मोहम्मद अली आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed