फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm and governor wishes happy new year

राज्यपाल, सीएम ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई

Tue, 01 Jan 2019 12:00 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 01 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cm and governor wishes happy new year
यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)

राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि चरैवेति चरैवेति के मूलमंत्र को ध्यान रखते हुए सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल नववर्ष पर मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक राजभवन में प्रमुख लोगों और अधिकारियों से भेंट करके उन्हें बधाई देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण अवस्थापना परियोजनाएं, जनकल्याणकारी कार्यक्रम तथा रोजगारपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनसे प्रदेश की जनता के जीवनस्तर में सुधार आएगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सत्यदेव पचौरी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, वन, पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर,  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed