फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM and Deputy CM will participate in Bhojpuri Mahotsav

Lucknow News: भोजपुरी महोत्सव में शामिल होंगे सीएम व डिप्टी सीएम

Wed, 06 Aug 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
CM and Deputy CM will participate in Bhojpuri Mahotsav
भोजपुरी महोत्सव में शामिल होंगे सीएम व डिप्टी सीएम
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में किया जाएगा। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व कई मंत्री, सांसद व विधायकों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

प्रभुनाथ राय ने बताया कि प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायिका कल्पना पटवारी, गोपाल राय (बलिया), सुरेश शुक्ला, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती,अंगद राम ओझा समेत 100 से अधिक लोक कलाकार इस महोत्सव में प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही 10 से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि काव्यपाठ करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, वैज्ञानिक, साहित्यकार और डाॅक्टर आदि 51 लोगों को भोजपुरी गौरव, भोजपुरी शिरोमणि व विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा। भोजपुरी महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को शाम चार बजे अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के नेहरू एन्क्लेव सि्थत कार्यालय में बैठक होगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed