फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav speaks on samajwadi vikas diwas

समाजवादी विकास दिवस पर अखिलेश ने गिनवाईं उपलब्धियां

Tue, 15 Mar 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Mar 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav speaks on samajwadi vikas diwas
अख‌िलेश सरकार के चार साल - फोटो : Amar Ujala

केंद्र ने साथ दिया होता तो उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली आती। जनता का आशीर्वाद मिला तो 24 घंटे बिजली आएगी। ये बातें सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी विकास दिवस पर कहीं। 15 मार्च को अखिलेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम अखिलेश ने कहा, लोकतंत्र में अपनी बात रख सकते हैं और सपा सरकार में इस बात की सबसे ज्यादा आजादी है। उन्होंने कहा कि सरकारों के कामों की तुलना होनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि कुछ दल आउट ऑफ स्टेशन हो गए है। साथ ही ये भी कहा कि मूर्तियां लगवाने वाले अब विकास की बात कर रहे हैं।

‘दूसरे राज्य के लोग कर रहे हैं सपा की नकल’

cm akhilesh yadav speaks on samajwadi vikas diwas
अख‌िलेश सरकार के चार साल - फोटो : Demo

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा, आगरा एक्सप्रेस-वे सबसे बेहतर होगा। इसके बनने से विकास को रफ्तार मिलेगी। उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कहा, लगातार प्रयास के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। केंद्र ने साथ दिया होता तो 24 घंटे बिजली आती।

अखिलेश यादव ने यूपी की जनता को भी धन्यवाद दिया और कहा, चार साल में हर वर्ग ने उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी हाईटेक किया गया है। 1090 से महिलाओं को भी सहायता मिल रही है। 

सीएम अखिलेश ने कहा जनेश्वर मिश्र पार्क में लाखों लोग आते हैं, सबसे तेजी से लखनऊ मेट्रो बन रही है। उन्होंने कहा कि विकास की गति का उदाहरण मेरी सरकार है। दूसरे राज्य के लोग सपा सरकार की नकल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed