फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM akhilesh yadav speaks about unemployment in uttar pradesh

बेरोजगार युवाओं के पक्ष में यूपी के सीएम ने कही बड़ी बात

Wed, 13 Jan 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Jan 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
CM akhilesh yadav speaks about unemployment in uttar pradesh

आज के हालात को देखकर लगता है कि हमारे युवा बिना नौकरी के ही बुड्ढे हो जाएंगे, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द नौकरी देना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें युवा रहते ही नौकरी देना सबसे बड़ा चैलेंज है। ये बातें सीएम अखिलेश ने लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की पत्रिका के विमोचन के दौरान कहीं।

सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि वह इस कार्यक्रम में इसीलिए आए कि यहां युवा मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल कार्यक्रम के बजाय मैं युवाओं के कार्यक्रम में जाने को ज्यादा तरजीह देता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी में सचिवालय में चपरासी के पद पर भर्ती के लिए आए आवेदनों का भी जिक्र किया। कहा कि चपरासी के पद के लिए लाखों आवेदन आए। इनमें कुछ लोग पीएचडी तक किए हुए थे। उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी पर चिंता जताई। कहा कि जहां तक नौकरी का सवाल है तो कोई ऐसा नौजवान नहीं जो आगे नहीं बढ़ना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता

CM akhilesh yadav speaks about unemployment in uttar pradesh

कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश ने लैपटॉप के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जो लैपटॉप बांटे हैं उनमें कई सारे उपयोगी सॉफ्टवेयर हैं जो युवाओं के लिए फायदेमंद हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि आज का जमाने में युवा गुरुजी से नहीं गूगल से जवाब पूछते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता, सबका होता है। उन्होंने कहा, हमने समाजवादी एंबुलेंस चलवाई है तो ऐसा तो नहीं कि उसमें सिर्फ समाजवादी ही बैठेंगे।

प्रतियोगी परीक्षा की पत्रिका के बारे में सीएम ने कहा कि ये पत्रिका नौजवानों के लिए उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed