इसलिए अखिलेश ने पूरा नहीं किया मुलायम का साड़ी देने का वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार उपेक्षित चल रहे बुंदेलखंड के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सियासत और विकास का पासा फेंका। जालौन की एक जनसभा में कहा कि बुंदेलखंड के हर गरीब को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। इसके लिए बजट में व्यवस्था की जाएगी। बिजली और पानी का संकट भी इसी साल खत्म हो जाएगा।
जालौन की ग्राम पंचायत छौंक में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने महिलाओं को साड़ी बांटने की घोषणा की थी। लेकिन, सवाल उठता कि हमें तो हरी साड़ी चाहिए थी, लाल दे दी।
इसलिए हमारी सरकार ने हर गरीब को पांच सौ रुपये महीना समाजवादी पेंशन देने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि समाजवादी पेंशन के लिए हर जिले में कोटा निर्धारित होता है, लेकिन बुंदेलखंड में कोई कोटा लागू नहीं होगा। इसका फायदा हर गरीब को मिलेगा।
किसानों की मदद से पीछे नहीं हटेंगे
सीएम ने बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार ने डैम सिर्फ कागजों में बनवाए। हम संसाधन जुटा रहे हैं। बेतवा नदी के ऊपर ‘एच’ डैम का निर्माण तेजी से करवा रहे हैं।
पिछली सरकार ने कृषि विश्वविद्यालय तो बनवा दिया, मगर पानी का इंतजाम नहीं किया। सिंचाई के लिए पानी न होने पर शोध किस काम का।
सीएम ने कहा कि पिछले साल हुई ओलावृष्टि में राज्य सरकार ने किसानों की अब तक की सबसे ज्यादा मदद की है। अब सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। हम इसमें भी मदद में पीछे नहीं हटेंगे।