फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav inaugurate nri day programme

5 साल में हमने परखा, सत्ता में आते ही अब हथौड़ा चलाएंगे: अखिलेश

Thu, 05 Jan 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jan 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav inaugurate nri day programme
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा में चल रहे घमासान का दर्द प्रवासी दिवस 2017 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान किया। उन्होंने कहा कि साल का पहला दिन कैसा गुजरा सिर्फ हम ही जानते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में दूसरे प्रवासी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव के पहले अफसरों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा, पांच साल में अधिकारियों ने हमें पढ़ लिया है तो हमने भी उन्हें पढ़ लिया है।
विज्ञापन


मुझे पता है कि कौन-सा हथौड़ा और नट-बोल्ट कहां काम करेगा। हम चुनाव में जा रहे हैं और दूसरी बार आएंगे तब हथौड़े का सही जगह इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने 16 प्रवासियों को यूपी भारतीय रत्न पुरस्कार से नवाजा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अफसरों की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास काम करने वाले अफसर भी हैं। ऐसे अधिकारी हैं जो कम समय में पॉलिसी को जमीन पर उतार सकते हैं। मेट्रो और आगरा-लखनऊ  एक्सप्रेस-वे, समाजवादी पेंशन और लैपटॉप वितरण इसके उदाहरण हैं।

अखिलेश ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस दिन का सबसे पहले से इंतजार था। अब जनता के बीच जाना है। सरकार का फैसला जनता करेगी।

'जनता ने पहले से तय किया, कौन वापस आएगा'

cm akhilesh yadav inaugurate nri day programme

अखिलेश बोले, यह पहला चुनाव है जब प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि फिर कौन आने वाला है। यह बदलाव का साल है। प्रदेश सही दिशा में जा रहा है। उसी दिशा में जाए तो अच्छा होगा।

अप्रवासियों से गहरा नाता
मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अपनों से जुड़ने का मौका है। प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है लेकिन सवाल भी बड़े हैं। प्रवासियों के पास देश-दुनिया की दृष्टि है। उनकी मदद से समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

उन्होंने प्रदेश में समाजवादी सरकार द्वारा किए गए काम भी गिनाए। उन्होंने गिरमिटिया समुदाय से सूबे के गहरे रिश्तों का खास तौर से जिक्र किया।

पीएम आए थे, क्या मिला?
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली का भी जिक्र किया। कहा,प्रधानमंत्री आए तो लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देकर जाएंगे, लेकिन क्या मिला? अब लोग तुलना करेंगे कि किसने क्या किया?

'नेताजी ने जो जिम्मेदारी दी उसे मैंने निभाया'

cm akhilesh yadav inaugurate nri day programme

अखिलेश का कहना है कि नेताजी के नाम और अपने काम के साथ जाएंगे जनता के बीच मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों पर कहा कि उन्हें नेताजी (मुलायम सिंह) ने जिम्मेदारी दी थी। उसे निभाया। नेताजी ने आगरा एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बनाने को कहा, बनवाया। मेट्रो बनाई। नेताजी का आशीर्वाद मेरे साथ है।

नेताजी केनाम और अपने काम के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने पारिवारिक विवाद से जुड़े किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। हर सवाल के जवाब में सरकार की उपलब्धियां ही गिनाईं।

इसके पहले कार्यक्रम में भी सीएम ने परिवार में छिड़े कलह की ओर इशारा किया था। कहा,इस बार नया साल ऐसा बीता कि क्या कहें? हमने तो लोगों से कह दिया कि बधाई न दें।

स्टार्ट-अप पॉलिसी से जुड़कर योगदान दें प्रवासी : भटनागर

cm akhilesh yadav inaugurate nri day programme
मुख्य सचिव राहुल भटनागर - फोटो : amar ujala

मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बताया कि प्रदेश में 1500 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश आया है। इनमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, शहरी विकास आदि क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने प्रवासियों से सरकार की नई स्टार्ट-अप पॉलिसी से जुड़कर योगदान का न्यौता दिया।

आलोक रंजन ने दिखाई बदलते सूबे की तस्वीर
मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने प्रवासियों को सूबे के बदलाव की तस्वीर दिखाई। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, आईटी सिटी के साथ सूबे में एक साथ कई जगह मेट्रो के काम के अलावा मुख्यमंत्री के सभी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
 
लखनऊ में एनआरआई भवन की मंजूरी
प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास रमारमण ने बताया कि प्रवासियों के ठहरने के लिए राजधानी में एनआरआई भवन की मंजूरी दे दी गई है। प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक पोर्टल भी बनेगा।

काफी टेबल बुक और यूपीएफसी की वेबसाइट का लोकार्पण

cm akhilesh yadav inaugurate nri day programme

मुख्यमंत्री ने सरकारी उपलब्धियों पर तैयार काफी टेबल बुक का लोकार्पण किया और यूपी फाइनेंसियल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट लॉन्च की।

कॉर्पोरेशन को रिक्रूटमेंट एजेंसी के रूप में मान्यता मिली है। यह विदेशों में रोजगार की एजेंसी के रूप में काम करेगी। इससे विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले लोग ठगी से बच सकेंगे।

मॉरिशस जाने के न्यौते का क्या जवाब दें?
मॉरिशस के संस्कृति मंत्री ने मुख्यमंत्री को मॉरिशस आने का आमंत्रण दिया था। सीएम ने कहा कि यदि हां कह दूं तो सोचिए कि लोग क्या मतलब निकालेंगे? चुनाव की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed