{"_id":"2a8e2d2c14c098f0f6077123a83df8a4","slug":"cm-akhilesh-yadav-diwali-wishes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम-गवर्नर का संदेश: दीपावली मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम-गवर्नर का संदेश: दीपावली मुबारक
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 03 Nov 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं विजय का उत्सव है तथा इसे सामाजिक सद्भाव एवं आपसी मेल-जोल के साथ मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि प्रकाश पर्व पर पटाखों आदि का इस्तेमाल करते हुए हमें अपने पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी ध्यान में रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री के अलावा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, राज्यपाल बी.एल जोशी, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी प्रदेशवासियों को भी इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने भी दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि के लिये अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व समृद्धि का प्रतीक है। हमारे सभी पर्व भारतीय संस्कृति को और मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस पर्व को शांति और सद्भाव के माहौल में मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों, विशेषकर बच्चों से अपील की है कि वे खतरनाक पटाखों से दूर रहें तथा सावधानी अवश्य बरतें।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...