18 वर्षों से चला रहे साइकिल, अखिलेश ने की धनवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा के जरिये भाईचारा बनाए रखने, बेटियों को बचाने, नशे से दूर रहने, शहीदों का सम्मान करने व पर्यावरण की रक्षा के लिए ‘संवेदना जागृति अभियान’ चलाने वाले हीरालाल यादव को पांच लाख रुपये दिए। हीरालाल पिछले 18 साल से लगातार साइकिल चला रहे हैं।
इस मौके पर उन्होंने हीरालाल के अभियान की सराहना भी की। उन्होंने इस अभियान को सूबे में और सघनता से चलाने को कहा।
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्रके सीधारी गांव के मूल निवासी 58 वर्षीय हीरालाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि हीरालाल जिन उद्देश्यों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, राज्य सरकार उन क्षेत्रों में पहले ही गंभीरता से काम कर रही है।
अगर इस कार्य में हीरालाल जैसे लोगों का सहयोग मिलता है तो इससे राज्य सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने हीरालाल को एक पौधा भेंट किया।
पूर्व राष्ट्रपति कलाम भी कर चुके हैं हीरालाल का सम्मान
वहीं हीरालाल ने लखनऊ समेत बड़े शहरों साइकिल ट्रैक के लिए राज्य सरकार की सराहना की। बता दें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी हीरालाल को सम्मानित कर चुके हैं।
अगस्त तक चलेगा संवेदना जागृति अभियान
हीरालाल ने इस साल पांच फरवरी को साइकिल यात्रा के जरिये जम्मू से कन्याकुमारी तक ‘संवेदना जागृति अभियान’ शुरू की। यह यात्रा अगस्त तक चलेगी। उनकी इस तरह की यह 15वीं यात्रा है।
वर्ष 1997 में आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर उन्होंने साइकिल यात्रा की शुरुआत थी। अभी तक वे थाईलैंड, लाओस, वियतनाम एवं कंबोडिया की यात्रा कर चुके हैं। बिना सीट की साइकिल पर खड़े होकर लगातार 18 वर्षों तक साइकिल चलाने कारनामा दिखा चुके हीरालाल एक दिन में 100 किमी से अधिक यात्रा कर सकते हैं।
अब तक वह 250 स्थानों पर ‘संवेदना जागृति कला प्रदर्शनी’ लगा चुके हैं।