फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm akhilesh will soon visit saifai, says dharmendra yadav

क्या नाराज हैं अखिलेश यादव? धर्मेंद्र ने तोड़ी इस पर चुप्पी

Mon, 28 Dec 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 28 Dec 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
Cm akhilesh will soon visit saifai, says dharmendra yadav

रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नाराज नहीं हैं, व्यस्त हैं। वह महोत्सव में जरूर आएंगे।

विज्ञापन


सीएम को रविवार को महोत्सव में इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के उद्घाटन में आना था पर वे फिर नहीं आ सके। इस पर धर्मेंद्र यादव ने उद्घाटन किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम राजनीतिक व्यस्तता से सैफई नहीं आ सके हैं। उनके नाराज होने की बातें निराधार है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन


महोत्सव अभी 11 जनवरी तक चलना है। इस बीच वे सैफई महोत्सव में जरूर आएंगे। इससे पहले सैफई महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सीएम अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक होता रहा इंतजार

Cm akhilesh will soon visit saifai, says dharmendra yadav

रविवार को इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के उद्घाटन के लिए फिर सीएम का इंतजार होता रहा। जिला प्रशासन की ओर से हवाई पट्टी पर फ्लीट भी लगा दी गई थी।

काफी इंतजार के बाद जब लखनऊ से चलने की लोकेशन नहीं मिली तो फ्लीट वापस चली आई। दोपहर तक यह स्पष्ट हो गया कि सीएम नहीं आएंगे। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के कलाकार गायिका अनुष्का मनी व अमन मित्रा के फिल्मी गीतों के जरिए आईजीसीएल का आगाज हुआ।

आईजीसीएल में इस बार 28 जनपदों की 85 टीमें भाग लेने आईं। क्वालीफाई राउंड के बाद अब आईजीसीएल में 32 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed