फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh visit ti banda

ऐसा क्या कहा एक महिला ने कि दंग रह गए यूपी के सीएम

Fri, 01 May 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 May 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh visit ti banda

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को यहां हेलीपैड पर आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में उस समय कुछ देर के लिए अवाक रह गए जब उनके सवाल पर एक महिला से उन्हें अनपेक्षित जवाब मिला।

विज्ञापन


दरअसल महिला को चेक देते हुए उन्होंने पूछा कि किस पार्टी की सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक दिया जा रहा है। महिला ने जवाब दिया, हमें नहीं पता।

मुख्यमंत्री ने आगे पूछा, हमें जानती हैं। महिला ने कहा, नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं की ओर नजर घुमाई तो कइयों ने पैर पीछे खींच लिए।

विधायक विशंभर सिंह यादव के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे और चंद कदम दूर ही बने पंडाल में पहुंचे।
विज्ञापन

 
यहां उन्हें किसान दुर्घटना बीमा योजना के 11 और खलिहान बीमा दुर्घटना के दो चेकों का वितरण करना था। कार्यक्रम शुरू होने के बाद चेक देते समय महिला से सवाल पूछने पर वह जैसे खुद ही झेप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगले झांकने लगे पार्टी के नेता

cm akhilesh visit ti banda

महिला ने जब यह कहा कि वह सबेरे से बैठी है, यहां कोई इंतजाम नहीं है तो उनके चेहरे की रंगत ही बदल गई। अफसरों ने महिला को समझाना चाहा तो सीएम ने उन्हें टोक दिया।

बोले, इन्हें बोलने दें। आप लोग बीच में न बोलें। महिला का जवाब सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अगल-बगल खड़े होने की कोशिश कर रहे पार्टी नेताओं की ओर नजर घुमाई तो सब पीछे खिसक लिए।

मुख्यमंत्री ने पंडाल में मौजूद किसानों से अपील कि आत्महत्या न करें। किसान मजबूत दिल दिमाग का होता है। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ है।

यह भी जोड़ा कि सपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। यह पार्टी नेताओं की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed