फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh on surprise visit on LDA

सीएम अखिलेश ने एलडीए अफसरों को दी धमकी

Mon, 07 Jul 2014 12:19 PM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Jul 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh on surprise visit on LDA

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अचानक बारिश के दौरान गोमती नगर स्थित रिवर व्यू कॉलोनी के सरस्वती अपार्टमेंट पहुंच गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां पर अपार्टमेंट की बदहाली की शिकायत के बाद हकीकत देखने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर वे सीधे छठे तल पर स्थित फ्लैट नंबर डी-603 को देखने पहुंचे।

फ्लैट के बाद उन्होंने अपार्टमेंट की बेसमेंट पार्किंग का हाल भी देखा। अपार्टमेंट के मेंटीनेस की बदहाल व्यवस्था देख उन्होंने एलडीए और एलएंडटी के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इस दौरान आवंटियों ने भी मुख्यमंत्री से अपार्टमेंट की खामियों और समस्याओं के बारे में बताया और वीडियो भी दिखाया।

निरीक्षण के बाद मांगी रिपोर्ट

CM Akhilesh on surprise visit on LDA

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने एलडीए सचिव से पूरी रिपोर्ट तलब की है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में एलडीए के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को करीब 12 बजे अचानक काफिले के साथ गोमती नगर स्थित रीवर व्यू योजना के सरस्वती अपार्टमेंट पहुंच गए।

यहां पहुंच कर उन्होंने पूरे अपार्टमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। सबसे पहले वे लिफ्ट से छठे तलपर डी 603 नंबर फ्लैट को देखने गए। उसके बाद वे लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों से उतरे।

सीढ़ियां पर धूल जमा थी। बारिश का पानी भी सीढ़ियों पर आ रहा था। इसी बीच अपार्टमेंट की आवासीय समिति के कई पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए।

बदहाल पार्किंग देख भड़के अ‌खिलेश

CM Akhilesh on surprise visit on LDA

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपार्टमेंट की समस्याओं के बारे में बताया और बेसमेंट पार्किंग की बदहाली दिखाई। वहां पर बारिश और सीवर का पानी भरा था। रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था। इससे मुख्यमंत्री भी संभल-संभल कर चल रहे थे।

बेसमेंट की सीढ़ियों पर भी काफी गंदगी जमा थी। अपार्टमेंट की आवासीय समिति के उप सचिव के के सिंह ने मुख्यमंत्री को अपने मोबाइल में जनसमस्याओं लेकर बनाया गया वीडियो भी दिखाया।

करीब आधा घंटा तक मुख्यमंत्री यहां पर रहे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद एलएंडटी के कर्मचारी वीके सिंह को फटकार भी लगाई। एलडीए अधिकारियों से भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सचिव एपी तिवारी से बदहाल मेंटीनेस को लेकर रिपोर्ट तलब की।

आवंटियों की समस्याओं पर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह उनका ज्ञापन लेकर समस्याओं का समाधान कराएं।

विज्ञापन

पार्क के काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

CM Akhilesh on surprise visit on LDA

सरस्वती अपार्टमेंट देखने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी योजना में स्थित निर्माणाधीन जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रहे कार्यों को देखा। यहां पर वह करीब दस मिनट रुके।

इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए और कारीगर व मजदूर लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहीं पर बनाई गई वाटर बॉडी को भरने और हरियाली बढ़ाने के निर्देश भी एलडीए अधिकारियों को दिए।

इस पार्क का लोकार्पण अगस्त माह में होना है। इसके चलते पार्क के कार्यों को जल्द पूरा किए जाना है।

इस बारे में एलडीए सचिव एपी तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्क के कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

सचिव का सीएम की विजिट पर बयान

CM Akhilesh on surprise visit on LDA

प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपार्टमेंट में औचक विजिट पर एलडीए सचिव एपी तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सरस्वती अपार्टमेंट का निरीक्षण किया है। अपार्टमेंट की बदहाल व्यवस्था पर एक आवंटी के गश खाने की जानकारी सामने आने के बाद वह औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे।

पता किया तो यह बताया कि आवंटी को अभी फ्लैट का कब्जा ही नहीं दिया गया। तीन दिन पहले ही उसकी रजिस्ट्री हुई है। अब कब्जा लेने के लिए उसने कार्यदायी संस्था एलएंडटी के कार्यालय में अपनी रजिस्ट्री जमा की है।

इसके बाद 15 दिन का समय फ्लैट को तैयार करने के लिए लिया जाता है। फ्लैट ढाई साल से बंद था इसलिए धूल तो जम ही जाती है।

इसके अलावा बेसमेंट पानी व सीवर भरने की समस्या पर एलएंडटी को नोटिस जारी किया जा रही है। एलडीए कि जिम्मेदार अधिशासी व सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed