फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh gives instructions to officers

सुशासन के लिए सीएम ने अफसरों को दी वार्निंग

Fri, 08 Aug 2014 01:19 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh gives instructions to officers

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई के दौरान दफ्तरों से गैरहाजिर रहने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कमिश्नर और डीएम को निर्देश दिए कि वे जिला स्तरीय अधिकारियों के दफ्तरों में बेसिक फोन के चालू हालत में होने और जनसुनवाई के दौरान अफसरों की मौजूदगी को लेकर मासिक रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजें।
विज्ञापन


होगा अफसरों का मूल्यांकन

CM Akhilesh gives instructions to officers

अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों के काम का मूल्यांकन इस आधार पर होगा कि जनसुनवाई के दौरान उनसे कितने लोग मिले और उनकी समस्याओं के निबटारे के लिए क्या कदम उठाए गए।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि फील्ड में तैनात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सवेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर प्रभावी कार्रवाई करने की व्यवस्था है।

सभी अफसरों के बेसिक फोन चालू रहें

CM Akhilesh gives instructions to officers

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जनपदीय अधिकारियों के कार्यालयों के बेसिक फोन चालू हालत में होने चाहिए, जिससे कि उनसे बात की जा सके।

उन्होंने कहा है कि सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों के बेसिक फोन नंबर चालू रहें। जिस अधिकारी के कार्यालय में फोन नंबर आवंटित नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर बेसिक फोन कनेक्शन लगवाए जाएं।

विज्ञापन

जिलों की वेबसाइट पर प्रदर्शित हों नंबर

CM Akhilesh gives instructions to officers

सभी दफ्तरों में बेसिक फोन लगे होने तथा इसके चालू होने का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी 11 अगस्त तक मुख्य सचिव कार्यालय में भेजें।

बेसिक फोन नंबरों का मीडिया के जरिये व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। दफ्तरों की दीवार पट्टिका और जिले की वेबसाइट पर इन नंबरों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed