फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh clears that mukhtar ansari will not be part of sp

सीएम अखिलेश का बयान, मुख्तार अंसारी जैसों का सपा में स्वागत नहीं

Sat, 25 Jun 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jun 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh clears that mukhtar ansari will not be part of sp
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि हमने चार साल तक काम किया है, जिसके आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। मुख्तार अंसारी जैसे लोग हमारी पार्टी में नहीं आएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश ने यह बातें लखनऊ में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री से सवाल किया गया था कि कि डीपी यादव की एंट्री रोकने वाले अखिलेश अब चाचा (शिवपाल) के फैसले का विरोध नहीं कर पा रहे हैं?
विज्ञापन


अखिलेश ने जवाब दिया, प्रदेश अध्यक्ष व सीएम के नाते जिस मंच पर मुझे विरोध करना चाहिए था, वह मैंने किया। मुख्तार जैसे लोग पार्टी में नहीं आएंगे।

गौरतलब है कि पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल (कौएद) का सपा में विलय का विरोध जता चुके थे, इसे लेकर उन्होंने इसकी पैरवरी करने वाले माध्यमिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर अपनी नाराजगी दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कौमी एकता दल के विलय का फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में कैंसिल होने के बाद पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने भी कह दिया है‌ कि मुख्यमंत्री कौएद के सपा में विलय से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed