फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh calls meeting of mlas

अखिलेश का दावा मजबूत, 265 विधायकों ने दिया पक्ष में होने का हलफनामा

Fri, 06 Jan 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jan 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh calls meeting of mlas
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

चुनाव आयोग के हलफनामा मांगने के बाद समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े ने करीब 265 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। सपा विधानमंडल दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के अधिकतर सदस्यों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुहर लगाई।

विज्ञापन


अखिलेश धड़े का दावा है 229 एमएलए में से 209 एमएलए ने अखिलेश को समर्थन वाले हलफनामे पर हस्ताक्षर किए। 65 में 56 एमएलसी ने भी समर्थन में हस्ताक्षर किए। सभी हलफनामे चुनाव आयोग में दाखिल किए ‌जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम ने सुबह नौ बजे कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी। अधिकतर विधायक 10 बजे तक पहुंच गए थे। वहां शपथ पत्र का प्रारूप तैयार था। उसे भरकर हस्ताक्षर करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अभिषेक मिश्र, एसआरएस यादव व कुछ अन्य लोग हलफनामे एकत्र कर रहे थे। दोपहर एक बजे तक लगभग सभी विधायकों के हलफनामे भरवाकर ले लिए गए। दोपहर सवा 12 बजे आजम खां भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री से लगभग आधा घंटा उनकी बातचीत हुई।

'अब क्षेत्र में जाएं और चुनाव की तैयारी करें'

cm akhilesh calls meeting of mlas

अखिलेश यादव 1.10 बजे आजम खां व गायत्री प्रजापति के  साथ मीटिंग हॉल में विधायकों के बीच पहुंचे। सीएम ने कहा, आप लोगों को शपथ पत्र लेने के लिए बुलाया था।

अब क्षेत्र में जाएं और चुनाव की तैयारी करें, फिर जीतकर आना है। बैठक में एक-दो को छोड़कर सभी मंत्री और अधिकतर विधायक मौजूद थे।

उम्मीद है साइकिल हमारे पास रहेगी
एक विधायक ने अखिलेश से सिंबल को लेकर सवाल किया। सीएम ने कहा कि सिंबल की लड़ाई चल रही है। पुरानी परंपरा रही है कि जिसके साथ विधायकों का बहुमत हो, उसी को सिंबल मिलता है। हमें उम्मीद है कि सिंबल हमारे पास रहेगा।

तीन माह दे दीजिए, फिर चाहे सारे पद ले लेना

cm akhilesh calls meeting of mlas

सीएम ने कहा, मैं चाहता था कि मिलकर चुनाव लड़ें। हमने कहा था, तीन महीने हमें फैसले करने दो। हम चुनाव जिताकर दे देंगे। फिर चाहे सारे पद ले लेना, हम खुद हट जाएंगे।

उन्होंने गायत्री प्रजापति से कहा, हमने पांच साल मेहनत की है, विकास किया है, प्रदेश को आगे बढ़ाया है। जनता और आपके सहयोग से इसे और आगे ले जाना है, फिर यहीं लौटना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिर सपा की सरकार बनेगी।

नेताजी को एयरपोर्ट पर करेंगे रिसीव
अखिलेश ने कहा, मैं तो नेताजी से मिलना चाहता था लेकिन मेरे तैयार होने से पहले ही वे दिल्ली निकल गए। वह मेरे पिता हैं, उनसे हमारी मुलाकात होती रहेगी। वे दिल्ली से लौटेंगे तो हम और आजम साहब उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने जाएंगे।

सीएम से मिले मुख्तार अंसारी के भाई सिगबतुल्ला

cm akhilesh calls meeting of mlas

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के भाई और कौमी एकता दल के विधायक सिगबतुल्ला ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

गौरतलब है कि अखिलेश ने कौमी एकता दल के सपा में विलय का विरोध किया था। मुलायम ने सिगबतुल्ला को गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है। सिगबतुल्ला ने अखिलेश से मिलकर उनके प्रति समर्थन जताया। सिगबतुल्ला अभी तक मुलायम व शिवपाल के साथ थे।

मुलायम, शिवपाल गए दिल्ली
इधर, अखिलेश के निवास पर विधायकों की आमद हुई और उधर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव दिल्ली चले गए। इससे पहले मुलायम से काफी लोगों ने मुलाकात की। अधिकतर लोगों ने उनसे पार्टी को बचाने की गुजारिश की। इसके बाद देर शाम वह वापस आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed