{"_id":"598174c24f1c1b07378b499c","slug":"cm-advice-to-officers-to-give-books-instead-of-bouquet-in-any-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का निर्देशः सरकारी समारोह में बुके की जगह ये करें गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का निर्देशः सरकारी समारोह में बुके की जगह ये करें गिफ्ट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : demo pic
सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में अतिथियों को बड़े-बड़े बुके (पुष्प गुच्छ) भेंट करने पर सरकार ने एतराज जताया है। शासन ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में बुके के स्थान पर अतिथियों को पुस्तकें या एक फूल भेंट किया जाए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को भेजे गए पत्र में कहा है कि आमतौर पर देखने में आता है कि सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में अतिथियों को बड़े-बड़े बुके भेंट किए जाते हैं, जिसमें काफी मात्रा में फूलों का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में अतिथियों को बड़े बुके के स्थान पर प्रेरणादायी पुस्तकें या एक फूल ही भेंट किया जाए।
विज्ञापन