{"_id":"590829754f1c1bcf3a442baf","slug":"cm-adityanath-calls-himself-namoona","type":"story","status":"publish","title_hn":" जब मैं सीएम बना तो लोगों ने कहा, किसी नमूने को सीएम बना दिया गयाः योगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मैं सीएम बना तो लोगों ने कहा, किसी नमूने को सीएम बना दिया गयाः योगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 May 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम आदित्यनाथ का कहना है कि जब वह सीएम बने तो लोगों ने कहा कि मोदी जी ने किस नमूने को यूपी का सीएम बना दिया। योगी ने ये बात बीजेपी उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा, देश व दुनिया के लिए यह कौतूहल और आश्चर्य का विषय है कि मोदी जी ने किस नमूने को उत्तर प्रदेश में भेज दिया है।
लोग यह मानते थे कि हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे तो पता नहीं क्या करने जा रहे हैं। लेकिन अपने विचार परिवार के माध्यम से जो संस्कार प्राप्त किए हैं।
राजनीति को किसी पद प्राप्ति का साधन नहीं मानकर अगर कहीं कोई दायित्व मिलता है तो उसे एक कर्तव्य मानकर, पद को प्रतिष्ठा से ना जोड़कर एक परीक्षा मानकर काम किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई और आज अमित शाह की मौजूदगी में समाप्त होगी।
सीएम आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री ने जो मार्गदर्शन किया है उसका अनुसरण करके काम करेंगे।
बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक हलचल पैदा हुई है, वो हलचल है कि जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं होगी। सीएम ने इस दौरान सरकार के कई कामों की जिक्र किया और आने वाले समय में उनका मुख्य फोकस किन बिंदुओं पर है, इस पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम किया जाएगा साथ ही नहीं आबकारी नीति भी लाई जाएगी।
योगी ने कहा, बीजेपी ने जो राजनीति की उसी से देश का कल्याण हो सकता है। अराजकता से निपटने के लिए कोई चुनौती नहीं है, मोदी जी ने हमारे सामने आदर्श रखा है।