फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cloud and rain in many areas in Lucknow.

Lucknow: शहर में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, फिर कुछ देर बाद ही साफ हो गया आसमान

Fri, 11 Jul 2025 08:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Jul 2025 08:56 AM IST
सार

लखनऊ में सुबह से ही काले बादल छाये रहे और करीब साढ़े सात बजे कुछ देर बारिश हुई। हालांकि, फिर बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई।

विज्ञापन
Cloud and rain in many areas in Lucknow.
बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार से सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये रहे और सुबह करीब साढ़े सात बजे शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि, कुछ ही देर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई।

विज्ञापन


इसके पहले बृहस्पतिवार को बादलों ने कुछ इलाकों में बारिश की। बाकी जगह गर्मी और भीषण उमस में लोग पसीने से परेशान रहे। गोमतीनगर, डालीबाग, पॉलीटेक्निक चौराहा आदि जगहों पर कुछ मिनट के लिए बौछारें पड़ीं। दोपहर बाद पारे में बढ़त के साथ उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की परिस्थितियां फिर बन सकती हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में 12 जुलाई के बाद मानसून फिर से जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की बढ़त के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed