फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clock house anti CAA NRC protest stops amid corona virus lockdown protestors returns home

कोरोना वायरस: लखनऊ में सीएए-एनआरसी विरोधी धरना स्थगित, वापस लौटीं प्रदर्शनकारी महिलाएं

Mon, 23 Mar 2020 09:11 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Clock house anti CAA NRC protest stops amid corona virus lockdown protestors returns home
खाली हुआ घंटाघर का धरनास्थल - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 66 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अचानक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित सूचना दी कि वे कोरोना वायरस के कारण इस धरने को फिलहाल स्थगित कर रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कोरोना के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए लॉकडाउन के आदेश की अवधि समाप्त हो जाएगी, सभी महिलाएं फिर से उसी जगह पर प्रदर्शन चालू रखेंगी। हालांकि धरना स्थल खाली करने के बाद भी महिलाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन के लिए वहां अपने दुपट्टे छोड़ दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


17 जनवरी से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन पर बैठी महिलाओं ने रविवार रात तीन बजे धरना स्थगित करने का फैसला लिया, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में सभी को घर पहुंचाया गया। 

प्रदर्शन स्थगित करने को लेकर वहां बैठी महिलाओं ने कहा कि अगर हम में से किसी को कोरोना जैसी बीमारी हो जाती, तो हमारा धरना हमेशा के लिए बदनाम हो जाता। हमें हमेशा इस बदनामी के साथ जीना पड़ता। इसलिए हमने देशहित के लिए यह निर्णय लिया है कि जबतक लॉकडाउन है तबतक धरना स्थगित रहेगा, लेकिन समाप्त नहीं। वहीं अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने इसे लेकर कहा कि घंटाघर का धरना अब खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed