फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   climate

लखनऊ का पारा दस साल में मार्च में दूसरी बार 40 पार, दोपहर बाद चले हवा के गर्म थपेड़ों ने लू जैसा अहसास कराया

Wed, 31 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
climate
लखनऊ। मार्च के महीने में राजधानी में पारे ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा और मंगलवार को 40 पार छलांग लगा दी। दोपहर बाद हवा के गर्म थपेड़े लू जैसा अहसास कराते रहे। हालांकि मौसम विभाग ने लू से इनकार किया है। मौसम के इस तल्ख तेवर ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को फिर पारा गिरेगा और अगले एक हफ्ते तक 37 और 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन

20 मार्च से 28 मार्च तक के तापमान के उतार-चढ़ाव पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। होली के दिन पारे ने छलांग लगाई और 39 डिग्री पहुंच गया था। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा। 20 और 23 मार्च को रात का तापमान 21 डिग्री से ज्यादा रहा, जबकि 26 और 27 मार्च को पारा 17 के आसपास पहुंचा। वहीं होली के दिन फिर बढ़ा और 21 डिग्री के करीब पहुंचा तो मंगलवार को 20.2 दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, तापमान में ये परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया है। गर्मी के मौसम में ये उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। बुधवार से फिर पारा गिरेगा। मंगलवार को गर्म हवाएं चलीं, लेकिन एक दिन चली गर्म हवा को लू नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन

कब-कब उछला पारा
पिछले दस वर्षों के आंकड़ों को देखें तो यह दूसरा मौका है जब पारे ने 40 पार छलांग लगाई है। 2017 में 30 मार्च को पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था और यह अब तक की गर्मी का ये रिकॉर्ड भी है। 2019 में 30 मार्च को पारा 38.7 डिग्री दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed