{"_id":"631d6e41316e2f290b583f27","slug":"clerks-will-get-promotion-as-je-in-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीडब्ल्यूडी में बाबुओं को जेई बनाने का रास्ता साफ, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीडब्ल्यूडी में बाबुओं को जेई बनाने का रास्ता साफ, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया
Sun, 11 Sep 2022 10:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:42 AM IST
सार
पीडब्ल्यूडी में लंबे समय से खाली पदों को भरने की मांग की जा रही है। अब इसकी कार्यवाही शुरू की जाएगी। पदोन्नति की प्रक्रिया इसी महीने शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडब्ल्यूडी में लिपिक से अवर अभियंता के पद पर कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। पदोन्नति की प्रक्रिया इसी माह शुरू होगी। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता के 5 फीसदी पद बाबुओं की पदोन्नति से भरने का नियम है। इंजीनियरिंग का वैध डिप्लोमा हासिल कर चुके बाबू इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। वर्तमान में इस कोटे के 84 पद खाली हैं। छह साल से इन पदों को भरने की मांग की जा रही है। लेकिन, सपा शासन में हुई पदोन्नतियों के विवाद में फंसने से उच्चाधिकारी इन खाली पदों को भरने में रुचि नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, उच्चस्तर से इन पदों को भरने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। कहा गया है कि पदोन्नति से पहले लिपिकों के सिविल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा की वैधता को ठीक से देख लिया जाए।
विज्ञापन