फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clerks of lda does handover files

अलमारियां टूटीं तो फाइलें हैंडओवर करने लगे बाबू

Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Clerks of lda does handover files
एलडीए में सोमवार को दो बाबुओं ने अपने पूर्व के रिकॉर्ड और फाइलें नए तैनात बाबुओं को सौंप दीं। वहीं, कुछ बाबू अभी भी फाइलों पर कुंडली मारकर बैठे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सचिव पवन गंगवार ने मौजूदगी में अलमारियां खुलवाईं। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जिन बाबुओं की अलमारियों से फाइलें निकल रही हैं।
उनके खिलाफ भी अलग से कार्रवाई सुनिश्चित कराई जानी है। सचिव ने भी ऐसे बाबुओं के नाम मांगे हैं जो तबादला होने के बाद भी पूर्व में किए जा रहे कामों की फाइलें नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही एक बाबू की शिकायत हुई है। यह बाबू फाइलें हैंडओवर नहीं कर रहा है। अधिकारी जब कोई फाइल मांगते हैं तो वही फाइल अलग से लाकर बाबू दे जाता है।
सोमवार को सचिव पवन गंगवार और संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के सामने छह अलमारियां तोड़ी गईं। इनमें नेहरू एन्क्लेव, गोमतीनगर के अलावा कानपुर रोड योजना की फाइलें मिलीं। अभी कुछ और अलमारियां सचिव अपनी मौजूदगी में खुलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलों की सूची बना सार्वजनिक कराएं
तीन दिन की कार्रवाई में अब तक खोली गईं करीब 20 अलमारियों से 1690 फाइलें निकली हैं। इन्हें अब योजनावार सूचीबद्ध कर संबंधित प्रभारियों को सौंपा जाएगा। वीसी का कहना है कि इस सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। आवंटी अपनी योजना के प्रभारी से भी मिल सकते हैं।

वास्तुखंड की लॉटरी की मूल सूची मिली
सोमवार को अलमारियां खुलने पर वास्तुखंड गोमतीनगर की मूल लॉटरी सूची भी मिल गई। इसके नहीं होने से असली आवंटियों का पता नहीं चल पाता था। वास्तुखंड में आवंटन में फ्रॉड के मामले में रिपोर्ट भी करा चुका है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed