{"_id":"6ae4fc8a5c3a96edad08c8e2","slug":"clerk-removed-for-facilitating-the-reopening-of-closed-hospitals-under-new-names-lucknow-news-c-13-lko1070-1989706-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद अस्पतालों को नए नाम से खुलवाने पर बाबू को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद अस्पतालों को नए नाम से खुलवाने पर बाबू को हटाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बंद अस्पतालों को नए नाम से दोबारा संचालित कराने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू संजीव को हटाकर इंदिरानगर ट्रेनिंग सेंटर से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह का चार्ज छीनकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
शहर में एक हजार से अधिक निजी अस्पताल संचालित हैं। इनमें जांच के दौरान कई अस्पतालों में अनियमितताएं मिली थीं। आरोप है कि कार्रवाई के बाद बंद कराए गए कुछ अस्पतालों को उसी भवन में नाम बदलकर दोबारा खोल दिया गया। इसके बदले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर अस्पताल संचालकों से सांठगांठ और सुविधा शुल्क लेने के आरोप लगे हैं।
इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अस्पतालों को दोबारा खुलवाने के नाम पर डॉक्टर और बाबू द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। अब महानिदेशक स्तर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है। महानिदेशक डॉ. पवन के मुताबिक, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नाम बदलकर दोबारा शुरू हुए अस्पताल
डेनियल ट्रॉमा सेंटर बना क्राउन हॉस्पिटल :
फैजुल्लागंज के बंधा रोड स्थित डेनियल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को जांच में अवैध पाए जाने के बाद बंद कराया गया था। आरोप है कि उसी भवन में अब क्राउन हॉस्पिटल संचालित हो रहा है।
ऑक्सीजन हॉस्पिटल की जगह एवन :
ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही से एक बच्चे की मौत हुई थी। जांच में अस्पताल को दोषी ठहराए जाने के बाद सीएमओ ने इसका संचालन बंद कराने और पुलिस को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उसी भवन में एवन हॉस्पिटल शुरू हो गया। आरोप है कि इसका पंजीकरण भी नहीं है।
अर्पण अस्पताल बना धनवंतरी :
विभूतिखंड स्थित अर्पण अस्पताल के चार दलालों को तीन साल पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्पताल का संचालन बंद कराया गया था। आरोप है कि कुछ महीने बाद नाम बदलकर धनवंतरी अस्पताल शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसका पंजीकरण भी कर दिया।