फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clerk job in school of uttar pradesh

क्लर्क भर्ती में हुआ एक बड़ा बदलाव, पढें यहां...

Fri, 11 Sep 2015 11:11 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
clerk job in school of uttar pradesh

माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कॉलेजों, जिला, मंडलीय कार्यालयों व निदेशालयों में रिक्त लिपिकों की भर्ती भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में बाबुओं के 4500 से अधिक तथा चतुर्थ श्रेणी के 2591 पद सालों से खाली हैं। बाबुओं की भर्तियां आयोग करेगा और चतुर्थ श्रेणी की विभागीय स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2009 में लिपिक व चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्तियां हुई थीं। उस समय मंडल स्तर पर भर्ती के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को जिम्मेदारियां दी गई थीं। सालों से भर्तियां न होने से काफी संख्या में पद रिक्त हो गए। इसके चलते शिक्षकों को संबद्ध करके विभागीय कामकाज निपटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही होगी क्लर्क की भर्ती

clerk job in school of uttar pradesh

राज्य सरकार सभी विभागों में बाबुओं व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्तियां करना चाहती है। सरकार ने बाबुओं की भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराने का निर्णय किया था। इसलिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी इसी को आधार मानते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन स्तर से जल्द ही बाबुओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव अयोग को भेज दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2591 पदों पर भर्तियां मंडलवार जेडी को देने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इसका भी ब्यौरा तैयार करते हुए शासन को भेज दिया है। मेरठ मंडल में 105, सहारनपुर 69, आगरा 60, अलीगढ़ 117, मुरादाबाद 315, बरेली 113, लखनऊ 213, फैजाबाद 168, देवीपाटन 210, गोरखपुर 174 पद खाली हैं। इसी तरह बस्ती 121, आजमगढ़ 60, वाराणसी 92, मिर्जापुर 247, इलाहाबाद 188, कानपुर 200, झांसी 68, व चित्रकूट 176 चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed