फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleanliness will increase in the city, five thousand people will get employment

Lucknow News: शहर में स्वच्छता बढ़ेगी, पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 03 Jan 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness will increase in the city, five thousand people will get employment
गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर विकास मंत्री।

विज्ञापन

लखनऊ। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को गोमतीनगर में बनाए शहर के पहले मॉडल वेंडिंग जोन, शहर के 33 वार्डों में निजी कंपनी के काम का शुभारंभ किया। दोनों मौकों पर महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

33 वार्डों के लिए 150 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी



नगर निगम ने जोन दो, पांच व आठ में आने वाले 33 वार्डों में सफाई का काम निजी कंपनी लायंस इंवायरो लखनऊ प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार से काम की शुरूआत की। अवध चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ने कूड़ा कलेक्शन करने वाले 150 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, शहर में स्वच्छता बढ़ेगी और करीब पांच हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जरूरत के हिसाब से गाड़ियां भी बढ़ेंगीं।
विज्ञापन




पटरी दुकानदारों को आवंटन पत्र भी दिए गए



गोमतीनगर के विभूति खंड मेंं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास बने शहर के पहले मॉडल वेंडिंग जोन का शुभारंभ भी नगर विकास मंत्री ने कर आवंटन पत्र भी पटरी दुकानदारोंं को दिए। यहां पर 40 दुकानें बनाई गई हैं। वेंडिंग जोन में पार्किंग के साथ बैठने के लिए बेंच भी लगाई हैं। आकर्षक स्ट्रीट लाइट पोल भी लगाए गए हैं। मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट भी बनाए गए हैं। म्यूजिक सिस्टम के साथ एनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। जो काउंटरनुमा दुकानें बनी हैं, उनमें गैस चूल्हा की जगह की जगह बनाई गई है। बारिश से बचने के लिए काउंटर के ऊपर शेड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed