फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cleaning staff recruitment cancel in uttar pradesh

यूपी में 35,774 पदों पर होने वाली भर्ती हुई स्थगित

Wed, 20 Jan 2016 02:09 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
cleaning staff recruitment cancel in uttar pradesh

प्रदेशभर में संविदा सफाई कर्मचारियों के 35,774 पदों पर हो रही भर्ती स्थगित हो गई है। मंगलवार को सचिव नगर विकास की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


शासन ने यह कदम भर्ती में सामान्य वर्ग को 50% आरक्षण देने पर सफाई कर्मचारी संगठनों के भारी विरोध के बाद उठाया है। भर्ती को लेकर शासन ने बीते 21 दिसंबर को शासनादेश जारी किया था। इसमें 50% पदों पर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने का प्रावधान था।
विज्ञापन


शासन ने मंगलवार को प्रदेश भर में संविदा सफाई कर्मचारियों के 35,774 पदों पर हो रही भर्ती स्थगित कर दी है। इस बारे में सचिव नगर विकास की ओर से आदेश भी जारी हो गया है। शासन ने यह कदम भर्ती में सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने पर सफाई कर्मचारी संगठनों के भारी विरोध के बाद उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत शासन के आदेश में सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था। भर्ती रोकने के कदम का सफाई कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

विरोध के बाद स्‍थगित कर दी गई भर्तियां

cleaning staff recruitment cancel in uttar pradesh

संविदा सफाई कर्मचारियों के 35,774 पदों पर भर्ती के लिए शासन ने 21 दिसंबर 2015 को शासनादेश जारी किया था। इसमें 50 प्रतिशत पदों पर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने का जिक्र था।

इसे लेकर सफाई कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। भर्ती में सिर्फ सफाई कार्य से जुड़ी जातियों को ही नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाया था।

इसके बैनर तले 12 जनवरी को सैकड़ासफाई कर्मचारियों ने विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद 14 जनवरी को सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह के साथ मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई । इसमें मोर्चा की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया।

सचिव से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे उप्र सफाई मजदूर संयुक्त मोर्चा के दुर्गेश वाल्मीकि, श्यामलाल वाल्मीकि और संजय वाल्मीकि ने कहा कि यदि शासन रोक न लगाता तो यह वाल्मीकि समाज के साथ अन्याय होता।

सरकार ने हमारी बात गंभीरता से समझी और भर्ती को स्थगित किया। इसके लिए समाज मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को बधाई देता है। मोर्चा के प्रवक्ता राजेंद्र वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि व बृजेश चौधरी ने इसे कर्मचारियों की जीत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed