फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Classroom set up in the museum, students get acquainted with culture and heritage

Lucknow News: संग्रहालय में लगी पाठशाला, संस्कृति व विरासत से रूबरू हुए छात्र

Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Classroom set up in the museum, students get acquainted with culture and heritage
संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।
लखनऊ। जेन जी को इतिहास, संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक दिवसीय अध्ययन यात्रा योजना से जोड़ा है। इसकी शुरुआत लखनऊ के राज्य संग्रहालय से हुई। सोमवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, माल और पीएमश्री राजकीय उप्र सैनिक इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर के करीब 600 छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

माल के विद्यार्थियों ने गोमती पुस्तक महोत्सव और लखनऊ प्राणि उद्यान का भी भ्रमण किया। यहां सेल्फी स्टैंड पर फोटो खिंचवाई। इसी क्रम में 15 सितंबर को उन्नाव के तीन पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थी आएंगे। 16 और 17 सितंबर को सीतापुर के सात विद्यालयों के करीब 3000 छात्र राज्य संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। 18 सितंबर को रायबरेली और 19 सितंबर को बाराबंकी के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए लखनऊ आएंगे।
विज्ञापन

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को संग्रहालयों में निशुल्क प्रवेश, गाइड और जरूरी सहयोग मिलेगा। इससे वे किताबों में पढ़े इतिहास, कला और संस्कृति को वास्तविक धरोहरों के माध्यम से समझ सकेंगे। अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने कहा कि इससे विद्यार्थियों का सीखने का अनुभव अधिक रोचक और प्रभावी होगा।

संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

संग्रहालय में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed