फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   classmate beaten fifth class student in delhi public school lucknow

लखनऊ के इस नामी स्कूल में कक्षा पांच के छात्र को सहपाठी ने पीटा, आरोपी और प्रिंसिपल पर मुकदमा

Mon, 19 Feb 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
classmate beaten fifth class student in delhi public school lucknow
पीड़ित छात्र अमन - फोटो : amar ujala

लखनऊ में दिल्ली पब्लिक स्कूल की इंदिरानगर शाखा में कक्षा पांच के छात्र अमन झा से झगड़े के बाद उसके सहपाठी ने बेरहमी से पीट दिया। अमन की गर्दन दबाई जिससे उसका दम घुटने लगा। स्कूल प्रशासन से जानकारी पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने स्कूल की प्रधानाचार्य से शिकायत की तो वह आरोपी छात्र पर कार्रवाई के बजाए उल्टा पीड़ित परिवारीजनों को ही धमकाने लगीं। छात्र के पिता ने गाजीपुर थाना में आरोपी छात्र व प्रधानाचार्य गज़ाला अफसर के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुजीत कुमार राय ने बताया कि पीड़ित छात्र अमन के पिता श्याम सुंदर झा सिविल कोर्ट में कर्मचारी हैं और यहां इंदिरानगर की राजकीय कॉलोनी में रहते हैं। अमन उनका एकलौता बेटा है। नौ फरवरी को वह स्कूल गया था, जहां सहपाठी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहपाठी ने अमन को बुरी तरह से पीटा। सूचना पर जब वह स्कूल पहुंचे और बेटे को अस्पताल ले जाने लगे तो प्रधानाचार्या गजाला अफसर ने एक कागज पर दस्तखत कराए, फिर उन्हें जाने दिया। श्याम सुंदर झा बेटे को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसे ऑक्सीजन दी गई तब हालत में सुधार हुआ।

पिता बोले- गला भी दबाया

classmate beaten fifth class student in delhi public school lucknow
श्याम सुंदर झा का कहना है कि सहपाठी ने बेटे का गला काफी देर तक दबाए रखा। अमन को तड़पता देख कक्षा में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आए स्टाफ के लोगों ने किसी तरह अमन को छुड़ाया। बकौल श्याम सुंदर झा, उनके बेटे से मारपीट की घटना सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुई और स्कूल प्रशासन ने उन्हें पौने दो बजे सूचना दी।

हड़बड़ाए अभिभावक स्कूल पहुंचे तो अमन को बेहोश पड़ा पाया। उसकी गर्दन में लाल निशान थे और आंखें पलटी हुई थीं। बेटा करीब दो घंटे तक तड़पता रहा और स्कूल प्रशासन ने उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत तक नहीं समझी।

न ही परिवारीजनों को सही वक्त पर जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर बेटे के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। 11 फरवरी को श्याम सुंदर झा बेटे के स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्या से शिकायत की। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्या ने उनके व पत्नी चंदा झा के साथ अभद्रता व बदसुलूकी की।

सीसीटीवी कैमरे नहीं

classmate beaten fifth class student in delhi public school lucknow
अमन की मां चंदा झा का कहना है कि डीपीएस स्कूल में सीबीएसई के दिशा-निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा। स्कूल की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। छात्र क्या करते हैं? इस पर नजर रखने का कोई तरीका स्कूल प्रशासन के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है

बच्चों में एक हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था। अगले दिन दोनों के अभिभावकों को बुलाया था। आरोपी बच्चे के अभिभावकों ने दूसरे पक्ष से माफी मांगी थी। समझौता हो गया था दोनों में। आरोपी बच्चे का सेक्शन भी बदल दिया गया है। इसके बाद उन्होंने क्यों पुलिस में रपट दर्ज कराई है समझ से परे है। दोनों अभिभावकों को कल दोबारा बुलाकर बात करेंगे।
- गजाला अफसर, प्रिंसिपल, डीपीएस, इंदिरानगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed