फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Classes start in Lu, Colleges are seeking admission

लविवि में पढाई कॉलेजों में चल रहे दाखिि

Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Classes start in Lu, Colleges are seeking admission
लविवि में शुरू हुई पढ़ाई, कॉलेजों में चल रहे दाखिले
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र पांच जुलाई से शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर सहयुक्त कॉलेजों में पढ़ाई तो दूर अभी दाखिले ही नहीं हो सके हैं। वार्षिक प्रणाली में तो ठीक था, लेकिन सेमेस्टर प्रणाली होने की वजह से कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो सकता है। इस समय सिर्फ एक-दो कॉलेज ही अपने दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर पाए हैं। लविवि अपना परीक्षा कार्यक्रम अपने सत्र के हिसाब से तय करता है। ऐसे में कॉलेज के विद्यार्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लविवि ने पिछले शैक्षिक सत्र से अपने यहां पूरी तरह से सेमेस्टर प्रणाली लागू की है। इसमें साल में दो बार परीक्षा होनी होती है। इसके साथ ही इंटरनल परीक्षा की व्यवस्था भी होती है। विवि की सेमेस्टर परीक्षा नवंबर में होनी है। इस लिहाज से सितंबर में इंटरनल परीक्षा होगी। जिन कॉलेजों में जुलाई भर दाखिले होंगे उनमें अगस्त से पहले पढ़ाई शुरू नहीं हो पाएगी। सितंबर के मध्य में इंटरनल परीक्षा होने पर उन्हें पढ़ाई के लिए सिर्फ डेढ़ महीने का समय ही मिल पाएगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक कैलेंडर में 31 जुलाई है दाखिले की अंतिम तारीख
लविवि ने इस साल के शैक्षणिक कैलेंडर में दाखिले की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की है। हालांकि विवि ने अपने यहां के दाखिले 29 जून को पूरे कर लिए हैं। अब सिर्फ एमबीए के दाखिले ही बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स्ट्रा क्लास से पूरा कर सकते हैं सिलेबस
लविवि ने अपने शैक्षणिक कैलेंडर में सभी तारीखें घोषित की हुई हैं। कॉलेजों को इसके हिसाब से दाखिले पूरे करके पढ़ाई करानी चाहिए। पहले से ही समय घोषित होेने की वजह से एक्स्ट्रा क्लास चलाकर भी वे सिलेबस पूरा करा सकते हैं।
- प्रो. एनके पांडेय,
प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed