फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   class 10 student kidnapped two children for money In Lucknow police recovered children and arrested accused

लखनऊ में दो बच्चों का अपहरण: मांगी 10 लाख फिरौती; 10वीं का छात्र निकला मास्टरमाइंड, पुलिस के सामने उगली सच्चाई

Fri, 12 Sep 2025 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 10:08 PM IST
सार

लखनऊ में पैसों के लिए 10वीं के छात्र ने दो बच्चों का अपहरण कर लिया। घरवालों को फोन करके 10 लाख फिरौती मांगी। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
class 10 student kidnapped two children for money In Lucknow police recovered children and arrested accused
साइकिल में बच्चों को ले जाता आरोपी, चिंतित परिजन - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब/अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित बीजी कॉलोनी से बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल सवार अर्जुन सिंह (12) और प्रद्युमन यादव (8) को एक युवक अगवा कर ले गया। शुक्रवार को अर्जुन के पिता के पास 10 लाख रुपये फिरौती की मांग का मैसेज आया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके शाम को दोनों बच्चों को लखीमपुर के गोला गोकरननाथ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अपहृकरणकर्ता आलमबाग पटेलनगर निवासी हाईस्कूल छात्र विजय शर्मा को भी पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रुपये की लालच में दो बच्चों को अपने साथ लेकर गया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया कि अर्जुन सिंह आठवीं का छात्र है। परिवार में पिता संजय सिंह (बाइक मैकेनिक), मां रेनू और बड़ा भाई त्रिशांत है। रोज की तरह अर्जुन स्कूल से दोपहर के वक्त घर लौटा। खाना खाने के बाद अर्जुन साइकिल लेकर घर से निकल गया। उसके साथ मोहल्ले के रहने वाले ऑटो चालक संजय यादव का आठ साल का बेटा प्रद्युम्न यादव भी मौजूद था। 
विज्ञापन




शाम करीब 7 बजे तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोनों को तलाशना शुरू किया, पर कुछ पता नहीं चल सका। संजय सिंह ने दोनों बच्चों के गायब होने की एफआईआर आलमबाग थाने में दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। उसके बेटे अर्जुन और प्रद्युम्न के अपहरण की बात बताते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। रुपये न देने पर आरोपी ने दोनों बच्चों की हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने संजय सिंह फोन पर ही उनके बेटे से बात भी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

दोनों बच्चों के अपहरण की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में पूरी कॉलोनी में बच्चों के अपहरण की घटना आग की तरह फैल गई। कॉलोनी के लोग दोनों बच्चों के घर जमा होने लग गए। अपहृत अर्जुन व प्रद्युमन का माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका था। उन लोगों का समझ में नहीं आ रहा था कि बच्चों का अपहरण कौन कर सकता है, उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है।

सर्विलांस की मदद से मिली लोकेशन... बरामद किए गए बच्चे

डीसीपी मध्य अशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था। आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन लखीमपुर खीरी के गोला रेलवे स्टेशन के पास मिली। दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिस ने दोनों अपहृत बच्चों और अपहरणकर्ता आलमबाग मवैया पटेलनगर निवासी विजय शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी मूल रूप से सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला है। आलमबाग स्थित गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed