{"_id":"63ffa66bd4bdd03520093d95","slug":"class-1-to-8-annual-exams-from-20-raebareli-news-c-13-1-109785-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 20 से
Thu, 02 Mar 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा-एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक दो पालियों में कराई जाएंगी। इसमें तीन लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए दो दिन पहले विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। जिला व ब्लाॅक स्तर पर निरीक्षण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज में कंट्रोल रूम बना दिया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होंगी। कक्षा एक की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांच में लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
कक्षा छह से आठ तक में सिर्फ लिखित परीक्षाएं होंगी। खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि किस दिन और पाली में कौन से विषय की परीक्षा होगी, इसका कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
जिले में कक्षा एक से आठ तक में करीब तीन लाख बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें वार्षिक परीक्षा में भाग लेना है। मौखिक परीक्षा की प्रश्नोत्तरी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में तैयार होगी, जबकि लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र जिला स्तर पर तैयार होगा। मूल्यांकन 26 से 30 मार्च तक और परीक्षाफल का वितरण 31 मार्च को होगा।