{"_id":"5f6ad506f68b566d3e71925d","slug":"clash-over-memorial-on-the-name-of-former-mp-ashok-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पूर्व सांसद के नाम पर बने स्मृति द्वार को लेकर बढ़ी रार, सांसद पुत्र से ही की लोकार्पण का विनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पूर्व सांसद के नाम पर बने स्मृति द्वार को लेकर बढ़ी रार, सांसद पुत्र से ही की लोकार्पण का विनती
Wed, 23 Sep 2020 10:24 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांसद पुत्र को भेजा पत्र।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में पूर्व सांसद अशोक सिंह के नाम पर बनाए गए स्मृति द्वार को लेकर पूर्व सांसद पुत्र मनीष सिंह और व विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के बीच रार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों मनीष सिंह ने एमएलसी दिनेश सिंह पर द्वार लगवाने का कड़ा विरोध करते हुए हमला बोला था और कहा था कि एमएलसी हमारे परिवार को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, अब एमएलसी दिनेश सिंह के भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पूर्व सांसद के बेटे मनीष सिंह को पत्र भेजकर द्वार के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने बाकायदा मनीष को पत्र भेजा है और समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है। यह समारोह बुधवार को होना है।
पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे ने कई दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एमएलसी दिनेश सिंह पर परिवार की राजनीति और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था।