{"_id":"5c3dab4cbdec22732e1ef8fa","slug":"clash-during-a-cricket-match-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में फिर बवाल, छात्र पर फायरिंग, सात पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में फिर बवाल, छात्र पर फायरिंग, सात पर केस
Tue, 15 Jan 2019 03:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jan 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र अभिषेक सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जमकर अराजकता हुई। गेट नंबर एक के पास स्थित छत्रपति शिवाजी ग्राउंड में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक सिंह से पूर्व छात्र व उसके साथियों ने मारपीट की। पिस्तौल की बट और ईंट से भी हमला किया।
हमले में छात्र का सिर फोड़ दिया। यही नहीं दो राउंड फायरिंग भी हुई। छात्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रैगिंग के चलते उसे जान से मारने की कोशिश हुई। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग से इनकार किया। उसका दावा है कि यह सिर्फ मारपीट की घटना थी।
बहरहाल हसनगंज कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्र अभिषेक सिंह ने तहरीर में बताया कि वह कक्षा से लौट रहा था। इस बीच विवि के पूर्व छात्र अनुराग तिवारी, धनंजय चतुर्वेदी, हर्षवर्धन भदौरिया, अथर्व, हरि सिंह ने उसे पकड़ लिया और कहने लगे कि तुम सीनियर का सम्मान नहीं करते हो।
विज्ञापन
जान बचाकर भागा तो पीछे से झोंका फायर
घायल छात्र का आरोप है कि नामजद किए गए छात्रों के साथ दो अज्ञात युवक भी थे। रोकने के बाद पिस्तौल की बट और ईंट-पत्थरों से इन सबने मारना शुरू कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसी बीच अनुराग ने पिस्तौल से उस पर फायर कर दिया। उसने किसी तरह जान बचाई और वहां से भागा तो पीछे से फिर उस पर एक फायर किया गया।

फायरिंग से परिसर में मची अफरातफरी
एलयू में छात्र पर हमले के बाद जांच को पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
अफरातफरी के बीच गेट नंबर एक पर मौजूद गार्ड और चौकी से पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर भागे। विवि की एंबुलेंस से अभिषेक को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूरा ग्राउंड खाली हो गया और इधर-उधर मौजूद छात्र भी परिसर से चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने भी कहा-गोली चली, पर प्रॉक्टर मामूली मारपीट बताते रहे
विश्वविद्यालय में गोली चलने की घटना के बावजूद प्रॉञ्चटर प्रो. विनोद सिंह मामला दबाने में जुटाने रहे। वे इसे मामूली मारपीट की घटना ही बताते रहे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने वहां गोली चलने की बात कही। इनमें लूटा अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार समेत विवि के कई शिक्षक शामिल हैं।
...तो करेंगे कार्रवाई
रैगिंग नहीं, यह मारपीट की घटना है। आपसी विवाद के बाद मामला बढ़ा। सीसीटीवी फुुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। अगर विवि केछात्र निकले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की गोपनीय रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। - प्रो. एनके पांडेय, प्रवक्ता लविवि
आरोपियों की तलाश जारी
पीड़ित छात्र की तहरीर पर मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास और धमकी देने की धाराओं में अनुराग तिवारी, धनंजय चतुर्वेदी, हर्षवर्धन भदौरिया, अथर्व और हरि सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अंबर सिंह, इंस्पेञ्चटर, हसनगंज कोतवाली