फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between women in shopping mall

मॉल में भिड़ी रसूखदारों की बीवियां, पुलिस ने डिलीट कराई लड़ाई की फुटेज

Sun, 21 Aug 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Aug 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
 clash between women in shopping mall
डेमो प‌िक - फोटो : Demo pic

लखनऊ के गोमतीनगर के एक नामचीन शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात रसूखदारों की पत्नियां आपस में भिड़ गईं। लिफ्ट में चढ़ते वक्त हुई तनातनी शॉपिंग मॉल के ऑडी और रेस्टोरेंट में कुर्सी की छीना-झपटी तक जारी रही। रसूखदारों की पत्नियों ने पुलिस को फोन किया। 

विज्ञापन


गोमतीनगर थाना की पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने सभी को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। मामले की किसी को भनक न लगे, इसलिए आधी रात को ही शॉपिंग मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज डिलीट करा दिए गये।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात दिल्ली में एक महकमे में कमिश्नर के पद पर तैनात अधिकारी की पत्नी अपनी सहेली सांसद के साथ रुस्तम फिल्म देखने शॉपिंग मॉल के ऑडी गई थीं। यहां अलीगंज के एक कारोबारी की पत्नी भी सहेलियों के साथ आई थीं। अधिकारी की पत्नी व सांसद लिफ्ट में चढ़ीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े से फूले पुलिस के हाथ-पांव

 clash between women in shopping mall
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
लिफ्ट बंद होने से पहले ही कारोबारी की पत्नी भी आ गईं। अधिकारी की पत्नी ने उन्हें दूसरी लिफ्ट से जाने को कहा तो वह अड़ गईं। 

दोनों के बीच कहासुनी हुई तो अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। दोनों ऑडी पहुंची तो सीट आसपास ही थी। यहां भी सीट को लेकर दोनों के बीच तनातनी हुई। 

फिल्म खत्म होने के बाद अधिकारी की पत्नी और सांसद शॉपिंग मॉल के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। कारोबारी की पत्नी भी रेस्टोरेंट आ गईं। 

दोनों एक ही जगह पहुंची और कुर्सी पर अपना अधिकार जताने लगीं। रेस्टोरेंट में भी दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अधिकारी की पत्नी ने फोन कर पुलिस बुलवा ली। 

रसूखदारों की पत्नियों के बीच कहासुनी और झगड़े की जानकारी पाकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हालात संभालने मुश्किल हो गये। सूचना पाकर कुछ अधिकारी भी मॉल पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्ष को समझाकर मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed