फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between Police and public in Faizabad.

विवाद निपटाने गई पुलिस से भिड़ गए गांव वाले, 14 घायल

Mon, 12 Oct 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Clash between Police and public in Faizabad.

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद ने शनिवार देर रात पुलिस और पब्लिक के बीच जबरदस्त संघर्ष का रूप ले लिया। खंडासा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव में पथराव व लाठी-डंडे चलने से दरोगा समेत सात सिपाही जख्मी हुए हैं। पुलिस-पीएसी की पिटाई से 7 ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। दर्जनों लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन


खंडासा थानाक्षेत्र मिश्रौली में पंचायत चुनाव में गांव के चकबहादुर सिंह और रामसुंदर यादव के बीच तनातनी बनी हुई थी। मतदान के अगले दिन शनिवार रात गांव में अपने-अपने बीडीसी प्रत्याशी को लेकर बहस शुरू हुई।
विज्ञापन


इसी दौरान चकबहादुर ने देवस्थान पर ईंट के पैसे का बकाया मांग लिया, इसे लेकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष से सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए।

जीप पर पथराव कर शीशे तोड़े

Clash between Police and public in Faizabad.

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग शुरू कर दिया। इस दौरान एक 10 वर्षीय बालक उमेश कुमार पुत्र मुखिया के सिर से खून बहने लगा और बेहोश हो गया।

जिसे देख ग्रामीणों ने आपा खो दिया और पुलिस से भिड़ गए। जीप पर पथराव करके शीशे तोड़ डाले।

हमले में दरोगा रामनरायन और सिपाही बलवंत सिंह, इंदल यादव, रामशिरोमणि, विनोद कुमार यादव व देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए। सूचना पर पीएसी के साथ थानाध्यक्ष शमशेेर सिंह भी पहुंचे, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed