फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between Deputy CM Keshav Prasad Maurya and SP media cell.

UP: एक्स पर डिप्टी सीएम केशव और समाजवादी मीडिया सेल के बीच किच-किच, जमकर व्यक्तिगत हमले किए

Tue, 08 Oct 2024 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बंगला खाली करने को लेकर सपा का जिक्र किए जाने पर सपा की सोशल मीडिया टीम के बीच जमकर किच-किच हुई।

विज्ञापन
Clash between Deputy CM Keshav Prasad Maurya and SP media cell.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोशल मीडिया एक्स पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सरकारी बंगला से हाइड्रोलिक सोफा, बेड, कार्पेट, एसी, वाटर कूलर, टोटी, आरओ, टोटी फाउंटेन लाइट लेकर ले उड़े तेजस्वी यादव।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और राष्ट्रीय जनता दल दोनों का डीएनए एक है। इसका समाजवादी मीडिया सेल ने एक्स पर जवाब देते हुए लिखा कि केशव मौर्य ने कौन सी टोटी चुराई थी, जिसके कारण जूता लेकर क्षेत्र की जनता ने उनको दौड़ाया। इसके साथ ही मीडिया सेल ने केशव पर व्यक्तिगत हमले भी किए।
विज्ञापन




बता दें कि भाजपा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सरकारी आवास से सामान गायब करने का आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि तेजस्वी ने पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले को खाली करने से पहले वहां से टोंटी, एसी, सोफा समत कई सामान गायब कर दिया। अब यह बंगला नए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है।

भाजपा का कहना है कि जब चौधरी की टीम बंगले का मुआयना करने पहुंची तो वहां गमले, एसी ही नहीं, वॉशबेसिन व टोटियां तक उखड़ी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed